छत्तीसगढ़

सुकमा में यात्री परेशान, हड़ताल कर रहे ऑटो चालक

Nil dhankar
29 July 2026 12:06 PM IST
सुकमा में यात्री परेशान, हड़ताल कर रहे ऑटो चालक
x

सुकमा। जिला मुख्यालय में बस स्टैंड की नई व्यवस्था को लेकर ऑटो चालकों ने हड़ताल शुरू कर दी है। प्रदर्शन के कारण यात्रियों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऑटो चालकों का कहना है कि वर्षों से वे निर्धारित स्थान से सवारी उठा रहे थे, लेकिन अब उन्हें बस स्टैंड के पीछे खड़ा करने के निर्देश दिए गए हैं, जिससे उनकी आय प्रभावित होगी। उन्होंने स्थायी ऑटो स्टैंड की व्यवस्था और पुराने स्थान से संचालन की अनुमति की मांग की है।

वहीं पुलिस का कहना है कि बस स्टैंड में बढ़ती भीड़ और जाम को नियंत्रित करने के लिए यह व्यवस्था लागू की गई है। प्रशासन और ऑटो यूनियन के बीच समाधान के लिए बातचीत की उम्मीद है।

बस्तर की खबर

जिले में मलेरिया के मामलों में तेजी दर्ज की जा रही है। पिछले 48 घंटों में मेडिकल कॉलेज अस्पताल में 60 मरीज भर्ती हुए हैं। इनमें कई मरीजों की हालत गंभीर होने पर आईसीयू में उपचार जारी है। संक्रमण बच्चों तक भी पहुंच चुका है और शिशु वार्ड में भी मरीज भर्ती हैं। दरभा, नानगुर, लोहंडीगुड़ा और वनांचल क्षेत्रों से लगातार मरीज अस्पताल पहुंच रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से बुखार को सामान्य वायरल समझकर नजरअंदाज नहीं करने और समय पर जांच कराने की अपील की है।

Next Story
null