छत्तीसगढ़

रायपुर आने वाले यात्री नागपुर में फंसे

Nil dhankar
19 Oct 2025 1:56 PM IST
रायपुर आने वाले यात्री नागपुर में फंसे
x

रायपुर। कल शाम इंदौर से कल शाम रायपुर के लिए निकली हंस ट्रेवल्स की बस नागपुर से 20 किलोमीटर दूर सवेरे 9:00 बजे खराब हो गई । इस बस से रायपुर आने वाले 18 यात्री सवेरे से भूखे प्यासे परेशान हो रहे हैं ।

हंस ट्रेवल्स इंदौरज्ञऔर रायपुर के ऑफिस वाले यात्रियों और परिजनों के फोन अटेंड नहीं कर रहे हैं। नागपुर के पास बीच हाईवे में फंसे सभी यात्री त्यौहार मनाने रायपुर आ रहे हैं । इन सभी यात्रियों के द्वारा उन्हें नागपुर रेलवे स्टेशन छोड़ने के लिए बारंबार आग्रह को अनसुना कर रहे। ड्राइवर कंडक्टर और कंपनी के लोग कोई भी मदद नहीं कर रहा। इस खबर पर लगातार अपडेट जारी है। सही और सटीक खबरों के लिए बने रहिए jantaserishta . com पर।



Next Story
null