छत्तीसगढ़
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की आईटी पहल से यात्री सेवाएं हुई और अधिक डिजिटल एवं सुगम
Shantanu Roy
3 Aug 2026 8:21 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। भारतीय रेल की डिजिटल परिवर्तन (डिजिटल ट्रांसफार्मेशन) पहल तथा भारत सरकार के डिजिटल इंडिया मिशन के अनुरूप दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे यात्रियों को आधुनिक, तेज, पारदर्शी एवं सुविधाजनक सेवाएँ उपलब्ध कराने के लिए सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) आधारित व्यवस्थाओं का निरंतर विस्तार कर रहा है। डिजिटल टिकटिंग, कैशलेस भुगतान एवं ऑनलाइन सेवाओं के माध्यम से रेलवे यात्रा को अधिक सरल, सुरक्षित एवं सहज बनाया जा रहा है।
यात्रियों को त्वरित एवं सुविधाजनक टिकट बुकिंग सुविधा उपलब्ध कराने के लिए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के 56 स्टेशनों पर 120 ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन (एटीवीएम) तथा 12 स्टेशनों पर 26 मोबाइल यूटीएस (एम-यूटीएस) प्रणाली संचालित की जा रही है। डिजिटल टिकटिंग में एटीवीएम सबसे लोकप्रिय माध्यम बनकर उभरा है, जिसके माध्यम से कुल डिजिटल टिकटों का 37.07 प्रतिशत टिकट जारी किए जा रहे हैं। रेल टिकटिंग सेवाओं की पहुँच बढ़ाने के उद्देश्य से दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में 19 यात्री टिकट सुविधा केंद्र (वाईटीएसके) तथा 4 जन टिकट बुकिंग सेवक (जेटीबीएस) केंद्र भी संचालित किए जा रहे हैं, जिससे यात्रियों को अपने निकट ही टिकट बुकिंग की सुविधाएँ उपलब्ध हो रही हैं।
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में डिजिटल भुगतान को भी व्यापक रूप से प्रोत्साहित किया जा रहा है। पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम (पीआरएस) के माध्यम से डिजिटल भुगतान का प्रतिशत वर्ष 2021-22 के 1.58 प्रतिशत से बढ़कर जुलाई 2026 तक 41.61 प्रतिशत हो गया है। इसी प्रकार एटीवीएम के माध्यम से 19.67 प्रतिशत, यूटीएस के माध्यम से 11.34 प्रतिशत तथा स्टेशन टिकट बुकिंग एजेंट (एसटीबीए) के माध्यम से 10.49 प्रतिशत भुगतान डिजिटल माध्यमों से किए जा रहे हैं। यह आंकड़े दर्शाते हैं कि यात्री अब यूपीआई, क्यूआर कोड तथा अन्य डिजिटल भुगतान माध्यमों को तेजी से अपना रहे हैं।
तत्काल टिकट बुकिंग प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, व्यवस्थित एवं परेशानी-मुक्त बनाने के उद्देश्य से दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने 25 जुलाई 2026 से बिलासपुर आरक्षण कार्यालय में सेल्फ-डिस्पेंसिंग पेपरलेस टोकन सिस्टम की शुरुआत की है। इस व्यवस्था से टोकन वितरण की प्रक्रिया सुव्यवस्थित हुई है, भीड़भाड़ में कमी आई है तथा यात्रियों को अधिक पारदर्शी एवं सुविधाजनक सेवा मिल रही है। भारतीय रेल द्वारा विकसित रेलवन ऐप भी यात्रियों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। यह एक एकीकृत डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जिसके माध्यम से टिकट बुकिंग, ट्रेन संबंधी जानकारी तथा रेल मदद जैसी सेवाएँ एक ही स्थान पर उपलब्ध हैं। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे भविष्य में भी डिजिटल टिकटिंग, कैशलेस भुगतान तथा आईटी आधारित यात्री सेवाओं का निरंतर विस्तार करते हुए यात्रियों को तेज, पारदर्शी, सुरक्षित एवं विश्वस्तरीय रेल सेवाएँ उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





