विश्व

5 पुलिसकर्मियों की मौत का LIVE मंजर...

jantaserishta.com
3 Aug 2026 5:48 PM IST
5 पुलिसकर्मियों की मौत का LIVE मंजर...
x
देखें वीडियो.
नई दिल्ली: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के स्वात जिले में कबल पुलिस स्टेशन के मुख्य गेट पर हुए आत्मघाती हमले का CCTV वीडियो सामने आया है. यह हमला शांति रैली के दौरान हुआ. उस समय वहां पुलिसकर्मियों के साथ बड़ी संख्या में लोग भी मौजूद थे. इस धमाके में 15 लोगों की मौत हो गई, जिनमें 5 पुलिसकर्मी शामिल हैं. कई लोग घायल हुए हैं. CCTV वीडियो में धमाके के बाद धुआं उठता और लोग जान बचाने के लिए भागते दिख रहे हैं. पुलिस इस वीडियो और बाकी सबूतों के आधार पर पूरे मामले की जांच कर रही है.
हमले के बाद पुलिस और बचाव टीम तुरंत मौके पर पहुंची. घायलों को अस्पताल भेजा गया और पूरे इलाके को घेर लिया गया. शुरुआती जांच में इसे आत्मघाती हमला माना गया है. पुलिस का कहना है कि हमलावर कौन था और उसके पीछे कौन लोग थे, इसका पता लगाया जा रहा है.
जानकारी के मुताबिक, शांति रैली पुलिस स्टेशन के पास से गुजर रही थी. तभी एक आत्मघाती हमलावर मुख्य गेट के पास पहुंचा और खुद को विस्फोट से उड़ा लिया. धमाका इतना तेज था कि आसपास खड़ी गाड़ियों और इमारतों को भी नुकसान पहुंचा. कुछ ही सेकंड में पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई.
खैबर पख्तूनख्वा पाकिस्तान का ऐसा इलाका है, जहां पहले भी कई आतंकी हमले हो चुके हैं. कई बार पुलिस चौकियों और सुरक्षा बलों को निशाना बनाया गया है. इसी वजह से इस इलाके में सुरक्षा पहले से ही कड़ी रहती है.
हमले के बाद पूरे इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है. पुलिस, बम निरोधक टीम और फॉरेंसिक टीम मौके से सबूत जुटा रही हैं. अधिकारियों का कहना है कि CCTV फुटेज और बाकी सबूतों की मदद से यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि हमले की साजिश किसने रची और इसमें कौन-कौन शामिल था.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story