छत्तीसगढ़

दुर्ग रेलवे स्टेशन में यात्री बाल-बाल बचा, RPF एएसआई बने देवदूत

Nil dhankar
11 May 2026 12:10 PM IST
दुर्ग रेलवे स्टेशन में यात्री बाल-बाल बचा, RPF एएसआई बने  देवदूत
x

दुर्ग। रेलवे स्टेशन पर को बड़ा हादसा होते-होते टल गया। बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस में चढ़ने के दौरान एक यात्री का संतुलन बिगड़ गया और वह चलती ट्रेन व प्लेटफॉर्म के बीच फंस गया। घटना देखकर स्टेशन पर मौजूद लोगों की सांसें थम गईं। कुछ पल के लिए वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इसी दौरान ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ के एएसआई निरंजन ने तेजी दिखाते हुए यात्री की जान बचा ली। वीडियो रविवार की रात का है।

जानकारी के मुताबिक बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस दुर्ग रेलवे स्टेशन से रवाना हो रही थी। इसी बीच एक यात्री जल्दबाजी में ट्रेन में चढ़ने की कोशिश कर रहा था। ट्रेन धीरे-धीरे स्पीड पकड़ रही थी। तभी यात्री का पैर फिसल गया और वह प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच के गैप में जा फंसा। यात्री खुद को संभाल नहीं पाया और वह करीब 50 मीटर इसी तरह घसीटता रहा।

घटना होते ही प्लेटफॉर्म पर मौजूद यात्रियों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। तभी वहां ड्यूटी कर रहे आरपीएफ के एएसआई निरंजन की नजर यात्री पर पड़ी। उन्होंने पहले तो ट्रेन रूकवाई फिर बिना देर किए तुरंत दौड़ लगाई और यात्री को पकड़कर बाहर खींच लिया। उनकी सतर्कता और तेजी से बड़ा हादसा टल गया।


Next Story