छत्तीसगढ़

यात्री बस में लगी आग, सूरजपुर में बड़ा हादसा

Nilmani Pal
22 Jan 2026 2:58 PM IST
यात्री बस में लगी आग, सूरजपुर में बड़ा हादसा
x
छग

सूरजपुर। जिले में आज एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। सूरजपुर की ओर आ रही यात्री बस में अचानक आग लग गई। यह घटना मसनकी घाट के पास हुई। बस में आग लगते ही अफरा-तफरी मच गई। यात्रियों ने बस से कूदकर अपनी जान बचाई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस से धुआं निकलता देख चालक ने तुरंत बस रोकी। इसके बाद करीब 40 से अधिक यात्रियों ने बस से कूदकर अपनी जान बचाई। राहत की बात यह रही कि आग ज्यादा नहीं फैली। समय रहते चालक और यात्रियों की सूझबूझ से एक बड़ा हादसा टल गया। सभी यात्री सुरक्षित हैं।

इस खबर पर लगातार अपडेट जारी है। सही और सटीक खबरों के लिए बने रहिए jantaserishta . com पर।


Next Story
null