छत्तीसगढ़

डीडी नगर में खड़ी कारों में आगजनी, उपद्रवियों की तलाश में पुलिस

Nil dhankar
28 Feb 2026 9:25 AM IST
डीडी नगर में खड़ी कारों में आगजनी, उपद्रवियों की तलाश में पुलिस
x

रायपुर। राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां युवक कांग्रेस नेता विनोद कश्यप (भक्कू) के घर के बहार खड़ी दो कार में आग लग गई। बताया जा रहा है कि अज्ञात लोगों ने देर रात दोनों कारों को आग के हवाले कर दिया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है और राजनीतिक हलकों में हड़कंप मच गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना डीडी नगर थाना क्षेत्र का है। दरअसल, यहां युवक कांग्रेस नेता विनोद कश्यप (भक्कू) के घर के बाहर दोनों कारों में आग लग गई। बताया जा रहा है कि आग इतनी तेज थी कि दोनों गाड़ियां बुरी तरह जल गईं।

घटना के बाद इसकी शिकायत थाने में दी गई है और घटना को गंभीर बताते हुए पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। साथ ही दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है और मामले की जांच शुरू कर आरोपियों की तलाशी की जा रही है। हालांकि इस बात की जानकारी सामने नहीं आई है कि अज्ञात लोगों ने किस वजह से घटना को अंजाम दिया है।

Next Story
null