परदेशिया अनिल अग्रवाल पैसा लौटाने तैयार, आज छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना ने किया था उग्र प्रदर्शन

रायपुर। परदेशिया अनिल अग्रवाल पैसा लौटाने तैयार हो गया है, आजाद थाने में लिखित में देकर पैसा लौटाने समझौता किया। दरअसल आज छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना ने उग्र प्रदर्शन किया था। जिसके बाद हरकत में आई पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की।
आरोप लगा है धोखाधड़ी करने का
छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के सदस्य थनवार साहू के पिता किस लाल साहू ने शिकायत किया था कि रायपुर निवासी अनिल कुमार अग्रवाल द्वारा 30 लाख रुपये की राशि हड़प लिया है शिकायतकर्ता ने इस संबंध में पुलिस अधीक्षक रायपुर और संबंधित थाना को अवगत कराया था। इसके विरोध में संगठन ने आज अनिल कुमार अग्रवाल के कार्यालय और निवास पर धरना-प्रदर्शन किया। जिसके बाद अनिल कुमार अग्रवाल ने थाने में लिखित में देकर समझौता करने और पैसा लौटाने तैयार हुआ। बता दें कि आज छग क्रांति सेना ने अर्धनग्न प्रदर्शन किया, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते आरोपी को गिरफ्तार किया, थाने में आरोपी पैसा वापस करने तैयार हुआ, लिखित में समझौता कराया गया, इस दौरान थाना प्रभारी मौजूद रहे।





