छत्तीसगढ़

पंचायत सचिव ने शिविर में फैलाई अशांति, नशे में था टुन्न

Nil dhankar
9 Jun 2025 1:46 PM IST
पंचायत सचिव ने शिविर में फैलाई अशांति, नशे में था टुन्न
x
छग

मरवाही। गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले में एक सरकारी कर्मचारी की शर्मनाक हरकत सामने आई है। मरवाही जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत टिकठी में कृषि विभाग के शिविर में पंचायत सचिव रमेश पुरी शराब के नशे में पहुंच गए।

शिविर में मौजूद लोगों के अनुसार पंचायत सचिव नशे की हालत में जनप्रतिनिधियों से बहस करने लगे। उन्होंने गाली-गलौज भी की। मौके पर मौजूद लोगों ने सचिव की इस हरकत का वीडियो बना लिया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए मौके पर मौजूद लोगों ने मरवाही पुलिस और विभागीय अधिकारियों को सूचना दी।

वायरल वीडियो में दिख रहा है कि जनप्रतिनिधि और अन्य लोग शराबी सचिव को समझाने की कोशिश कर रहे थे। लेकिन वह किसी की बात सुनने को तैयार नहीं थे। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। अब देखना यह है कि सरकारी शिविर में शराब पीकर पहुंचने और अभद्र व्यवहार करने वाले सचिव पर क्या विभागीय कार्रवाई होती है।


Next Story
null