छत्तीसगढ़
आदि कर्मयोगी अभियान में पंचायत सचिवों की महत्वपूर्ण भूमिका: नंदनवार
Shantanu Roy
29 Aug 2025 10:35 PM IST

x
छग
Mahasamund. महासमुंद। जनजातीय कार्य मंत्रालय, भारत सरकार की महत्वाकांक्षी अभियान आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत हेमंत नंदनवार की अध्यक्षता में सोमवार को जिला पंचायत के सभाकक्ष में ग्राम सचिवों के लिए जिला स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें अभियान के बारे में सम्पूर्ण जानकारी एवं दिशा निर्देश दिया गया। साथ ही कार्यक्रम में योजना के उद्देश्य, कार्य का तरीका एवं परिणाम के सम्बन्ध में आवश्यक चर्चा भी किया गया। उन्मुखीकरण कार्यक्रम में जिले के पांचों जनपद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं समस्त ग्राम के सचिव मौजूद थे। मुख्य कार्यपालन अधिकारी हेमंत नंदनवार ने कहा कि सभी सचिव इस अभियान हेतु अपने ग्राम के नोडल अधिकारी के रूप में काम करेंगे एवं सेवा प्रदायगी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। समस्त विभागों के साथ मिलकर अभिसरण की भावना से ग्रामों का विकास किया जाना अत्यंत आवश्यक है। अभियान के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए आदिवासी विकास विभाग से मास्टर ट्रेनर निलेश खांडे ने बताया कि योजना का मुख्य उद्देश्य ग्राम स्तर पर एक ऐसे लीडरशिप टीम तैयार करना है जो अपने ग्राम के मूलभूत आवश्यकताओं को शासन तक उचित तरीके से रख पाएं। जिससे शासन-प्रशासन उसे सही तरीके से पूरा कर पाए, साथ ही सभी योजनाओं का लाभ अंतिम मील तक संतृप्त हो सके। इस अभियान के लिए महत्वपूर्ण कड़ी में आदि सेवा केंद्र है जो सभी धरती-आबा योजना अंतर्गत चयनित 308 ग्रामो में स्थापित किये जाएंगे। जिसके अंतर्गत एक सिंगल विंडो का संचालन ग्राम सचिव एवं रोजगार सहायक के माध्यम से किया जाएगा, जहाँ ग्रामीणों को अपने समस्या का समाधान मिल सके।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवchhattisgarh news hindichhattisgarh newschhattisgarh latest newschhattisgarh crimechhattisgarh news updatechhattisgarh hindi news todaychhattisgarh hindinews hindi news chhattisgarhchhattisgarh hindi newschhattisgarh news liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





