छत्तीसगढ़

पान मसाला-तंबाकू लोड ट्रक पकड़ाया, ड्राइवर से पूछताछ जारी

Nil dhankar
4 July 2025 5:20 PM IST
पान मसाला-तंबाकू लोड ट्रक पकड़ाया, ड्राइवर से पूछताछ जारी
x
छग

कवर्धा। कबीरधाम पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ट्रक से भारी मात्रा में पान मसाला और तंबाकू उत्पाद जब्त किया है. पान मसाला राजनिवास ब्रांड का था, जिसे दिल्ली से कटक, ओडिशा ले जाया जा रहा था.

जानकारी के अनुसार, पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए थाना कुकदूर क्षेत्र में ट्रक को रोककर जांच की, जिसमें 100 बोरी पान मसाला और 20 बोरी च्युइंग तंबाकू बरामद किया गया. ट्रक दिल्ली-पंजाब-आसाम रोड लाइंस का है, जिसके चालक की पहचान उत्तर प्रदेश एटा निवासी सुरजीत सिंह के रूप में हुई है.

चालक पान मसाला और तंबाकू उत्पाद से जुड़ा कोई दस्तावेज नहीं दिखा पाया, जिसके बाद पुलिस ने वाहन को थाने में खड़ा कर मामले की विस्तृत जांच में जुटी है. पुलिस का कहना है कि नशीले और प्रतिबंधित उत्पादों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी.

Next Story
null