छत्तीसगढ़
पामगढ़ पुलिस का जनजागरूकता अभियान, महिला कमांडो टीम का गठन
Shantanu Roy
24 May 2026 11:24 PM IST

x
छग
Janjgir-Champa. जांजगीर-चांपा। थाना पामगढ़ पुलिस द्वारा ग्राम पंचायत दर्री में आज रविवार को नशा मुक्ति और साइबर जनजागरूकता को लेकर विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान गांव में महिला कमांडो टीम का गठन कर महिलाओं को सुरक्षा और जागरूकता संबंधी जानकारी दी गई। साथ ही टीम की सदस्यों को टोपी और सीटी वितरित किए गए। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सावन कुमार सारथी के नेतृत्व में आयोजित इस अभियान का उद्देश्य ग्रामीणों, विशेषकर महिलाओं और युवाओं को कानून, सुरक्षा और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक करना था।
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को साइबर अपराधों से बचाव, ऑनलाइन ठगी की पहचान और सतर्कता संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। इसके अलावा यातायात नियमों के पालन, हेलमेट और सीट बेल्ट के उपयोग, सड़क सुरक्षा तथा राहवीर योजना के बारे में भी विस्तार से बताया गया। अभियान में नशा मुक्ति पर विशेष जोर देते हुए युवाओं और ग्रामीणों को शराब एवं अन्य नशीले पदार्थों से दूर रहने की समझाइश दी गई। महिला संबंधी अपराध, घरेलू हिंसा, छेड़छाड़, बाल विवाह और महिला सुरक्षा कानूनों की जानकारी भी महिलाओं को दी गई।
आपात स्थिति में तत्काल पुलिस सहायता लेने के लिए प्रेरित किया गया। महिला कमांडो टीम की सदस्यों को गांव में सुरक्षा और जागरूकता गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया गया। पुलिस अधिकारियों ने महिलाओं से अपराधों की सूचना तत्काल पुलिस तक पहुंचाने और ग्राम स्तर पर सुरक्षा सहयोगी के रूप में कार्य करने की अपील की। पुलिस के अनुसार इस प्रकार के जागरूकता अभियानों का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में कानून के प्रति विश्वास मजबूत करना, साइबर अपराधों एवं सामाजिक बुराइयों के प्रति जागरूकता फैलाना तथा महिला सुरक्षा और सामाजिक सहभागिता को बढ़ावा देना है।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ क्राइमछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsChhattisgarh Ki KhabarChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh CrimeChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi KhabarChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





