छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में पाकिस्तानी सट्टा माफिया, मसाज पार्लर का तांडव

Nil dhankar
15 May 2025 11:50 AM IST
छत्तीसगढ़ में पाकिस्तानी सट्टा माफिया, मसाज पार्लर का तांडव
x

जनता से रिश्ता की खबर का असर

सट्टा माफिया पार्षद-पिता लालवानी पर ढिली पड़ी पुलिस की कार्रवाई

पाकिस्तानी सट्टा किंग पिता-पुत्र ने सिंधी कोलोनी तिल्दा को बना दिया देश का सबसे बड़ा सट्टा बाजार

सट्टे के दम पर पाकिस्तान से आए सत्ता किंग वार्ड में पार्षद चुनाव तक जीते गए

तिल्दा सिंधी कैंप क्षेत्र में सरेआम ब्यूटी पार्लर के नाम से चलते है सेक्स पार्लर

तिल्दा सिंधी कॉलोनी में जैन परिवार सट्टा किंग सट्टा माफिया से बेहाल हो गए

रिपोर्ट में लीपापोती कर पुलिस किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं करती

सट्टा माफिया जीतू विधायक के दम पर रंगदारी करता

पाकिस्तानी सट्टा कारोबारियों पर क्षेत्र की पुलिस मेहरबान

कांग्रेस के छुटभैय्ये नाड़ा पैजामेछाप नेताओं की थाने में जमकर चलती है नेतागिरी और दलाली

सट्टा किंग, माफिया नंदू लालवानी का पाकिस्तान-दुबई कनेक्शन का बारीकी से जांच करने पर चौंकाने वाले खुलासे होते अगर पुलिस बारिकी से परत-दरपरत जांच करें तो

सवाल यह है कि छत्तीसगढ़ में पाकिस्तानी सट्टा और मसाज पार्लर वाले अपना पैर परासरते जा रहे पुलिस चूप क्यों?

सट्टा माफिया जीतू मेधवानी का आतंक और माफिया गिरी के कारण क्षेत्र की जनता का जीना हुआ दुभर पड़ोसी मिलिन जैन पर फिल्मी स्टाइल गुंडागर्दी कर सडक़ में कार रोककर मारपीट की, अधमरे हाल में थाने ले जाकर पैसे के दम पर उल्टा पीटा एक्ट लगवाया ये है तिल्दा पुलिस का कारनामा इसकी शिकायत जैन पीडि़त परिवार द्वारा राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, गृहमंत्री से की गई। इसके बावजूद तिल्दा पुलिस न्यायालय से बढक़र दादागिरी कर जैन पीडि़त परिवार को न्याय देने के बजाय आरोपी साबित करने में तूली

रायपुर। पाकिस्तानी सट्टा माफिया का कारनामा तिल्दा और पूरे क्षेत्र में आम जनता का जीना मुश्किल कर रखा है जनता से रिश्ता की खबर के छापने के बाद पुलिस ने औपचारिकता निभाते हुए एक सट्टा माफिया नंदू लालवानी औऱ उसके लड़के पार्षद को गिरफ्तार किया । लेकिन छूटभैया नेता नाड़ा-पैजामा छाप नेताओं ने अपने दम पर हल्की धाराओं पर कार्रवाई कर यह बता दिया कि पुलिस को हम अपनी जेब में रखते हैं। तिल्दा सिंधी कैंप के क्षेत्र में सरेआम सेक्स पार्लर, ब्यूटी पार्लर के नाम से चलते हैं । वहीं से दादागिरी कर खुलेआम सट्टा माफिया अपना सट्टे का कार्य संचालित करते हैं पूरे क्षेत्र की जनता भली-भांति जानती है और चर्चा आम है कि यह सब दो नंबर के कार्य वेश्यालय ब्यूटी पार्लर और सट्टे, पुलिस की शह से और मिली भगत के बिना नहीं हो सकता।

ताजा प्रकरण में सट्टा माफिया की शिकायतकर्ता पर बर्बरता पूर्वक पुलिसिया कार्रवाई की गई । तिल्दा सिंधी कॉलोनी क्षेत्र का जहां जैन परिवार पूरी तरीके से परेशान बेहाल हो गए उनकी रिपोर्ट पर लीपापोती कर किसी प्रकार की कार्रवाई पुलिस के द्वारा नहीं की जाती । यह आरोप जैन परिवार ने पुलिस पर लगाया है। पुलिस पर शिकायत करने पर उल्टा सट्टा माफिया ने मिलिंद जैन के साथ मारपीट की और उसके बाद उसी के ऊपर उल्टा पीटा एक्ट के तहत पैसा देकर पुलिस से कार्रवाई करवा दी । राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, गृह मंत्री और देश के सभी बड़े नेताओं को शिकायत पत्र दिया गया था। उसी के आधार पर देश की राष्ट्रपति ने शिकायत को उचित कार्रवाई करने हेतु छत्तीसगढ़ सरकार को पत्र लिखा था उसके बावजूद शिकायत पत्र के आधार पर तिल्दा पुलिस ने अभी तक किसी भी सट्टा माफिया के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की । सट्टा माफिया के हौसले बुलंद है । पूरे प्रदेश में सट्टा माफिया जो पाकिस्तान से आकर यहां रहने वाले लोग बिंदास बेधड़क पुलिस को और नेताओं को अपनी जेब में रखकर जनता के साथ लूट-खसोट कर रहे और सट्टा माफिया बनकर मसाज सेक्स पार्लरब्यूटी पार्लर चला रहे हैं।

प्रदेश के कई शहरों में सट्टा माफिया जो मूलतः पाकिस्तानी है। पाकिस्तान से आए हुए ही सत्ता किंग अपने-अपने वार्ड में पार्षद चुनाव तक जीते हैं । वर्तमान में 15 से 20 पार्षद पूरे प्रदेश में खुलेआम सट्टे का कारोबार जुड़े हुए हैं जो मूलतः पाकिस्तानी है। तिल्दा क्षेत्र का एक और सत्ता किंग जीतू जो सिंधी कैंप का निवासी है । लोगों को सपना दिखाकर ब्यूटी पार्लर से लेकर सट्टे के कारोबार में खुलेआम दादागिरी कर मारपीट कर पुलिस की सेटिंग से अपना कारोबार संचालित करता है । जिसकी शिकायत समय-समय पर पड़ोसियों ने पुलिस से की । लेकिन पुलिस ने उल्टा ही उन सभ्य घराने के जैन परिवार को विभिन्न धाराओं में अपराध दर्ज कर अन्याय का काम किया है । जिसकी शिकायत राष्ट्रपति प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री गृहमंत्री से की गई । लेकिन तिल्दा क्षेत्र के थानेदार, छृुटभैया ना़ड़ा पैजामा छाप नेताओं के चक्कर में अपने नौकरी को भी दांव में लगा रहे हैं अखबार के पास पुख्ता सबूत के तौर पर दस्तावेज सहित आडियो-वीडियो मौजूद है। पूरे प्रदेश में पाकिस्तानियों द्वारा अवैध रूप से सट्टे का कारोबार महादेव ऐप के कारोबार गणपति ऐप के कारोबार सिद्धि विनायक ऐप के कारोबारी की संपूर्ण जानकारी मिल चुकी है जनता से रिश्ता आगे अंकों में प्रदेश के विभिन्न पाकिस्तानी पार्षद सट्टा माफिया का खुलासा सिलसिले वार करेगा।

Next Story
null