छत्तीसगढ़
हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, स्कूल बस की टक्कर से महिला की मौत, युवक घायल
Shantanu Roy
8 July 2025 8:57 PM IST

x
छग
Rajnandgaon. राजनांदगांव। नेशनल हाईवे क्रमांक 53 पर मंगलवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा आरके नगर चौक के पास हुआ, जहां Aziz Public School की एक तेज रफ्तार स्कूल बस ने बाइक सवारों को रॉन्ग साइड से आकर जोरदार टक्कर मार दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार, महिला अपने बहन के बेटे के साथ बाइक से बुरानछापर गांव (थाना बोरतलाव) से राजनांदगांव बी.एड. परीक्षा देने के लिए निकली थी। तभी आरके नगर चौक के पास सामने से रॉन्ग साइड आ रही स्कूल बस ने उन्हें टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों सड़क पर दूर जा गिरे। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को तत्काल पेंड्री स्थित शासकीय अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, लेकिन महिला ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। घायल युवक के पैर में चोटें आई हैं और उसका उपचार अस्पताल में जारी है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, शव का पंचनामा कर परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर स्कूल बस और चालक के विरुद्ध जांच शुरू कर दी है। इस हादसे ने एक बार फिर स्कूल बसों की लापरवाही और तेज रफ्तार वाहन संचालन पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों ने स्कूल प्रबंधन और बस चालकों पर कार्रवाई की मांग की है।
Tagsराजनांदगांव सड़क हादसाAziz Public School AccidentNH 53 AccidentRK Nagar Chowk Crashमहिला की मौत एक्सीडेंटB.Ed पेपर जा रही महिला की मौतWrong Side Bus AccidentRajnandgaon Breaking NewsChhattisgarh Road Accident Newsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़chhattisgarh news hindichhattisgarh newschhattisgarh latest newschhattisgarh news updatechhattisgarh hindi news todaychhattisgarh hindinews hindi news chhattisgarhजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





