छत्तीसगढ़

राजनांदगांव में 52.57 लाख का धान घोटाला उजागर, 1696 क्विंटल धान गायब

Shantanu Roy
23 May 2026 11:17 PM IST
राजनांदगांव में 52.57 लाख का धान घोटाला उजागर, 1696 क्विंटल धान गायब
x
समिति प्रबंधक-ऑपरेटर पर FIR दर्ज
Rajnandgaon. राजनांदगांव। जिले के डोंगरगढ़ विकासखंड अंतर्गत आदिम जाति सेवा सहकारी समिति बागरेकसा में शासकीय धान खरीदी से जुड़ा बड़ा घोटाला सामने आया है। यहां करीब 52 लाख 57 हजार 786 रुपये मूल्य के 1696.06 क्विंटल धान के गबन का खुलासा हुआ है। मामले के उजागर होने के बाद समिति प्रबंधक, डाटा एंट्री ऑपरेटर समेत अन्य कर्मचारियों पर FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। यह खुलासा कलेक्टर के निर्देश पर गठित संयुक्त जांच टीम द्वारा किए गए अचानक निरीक्षण और भौतिक सत्यापन के दौरान हुआ। जांच में पाया गया कि खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में केंद्र में कुल 65,627.60 क्विंटल धान की खरीदी की गई थी।

रिकॉर्ड के अनुसार 29,501.46 क्विंटल धान राइस मिलर्स को भेजा गया, जबकि 34,430.08 क्विंटल धान संग्रहण केंद्रों को ट्रांसफर दिखाया गया। इस हिसाब से केंद्र में 1696.06 क्विंटल धान शेष होना चाहिए था, लेकिन भौतिक जांच में एक किलो धान भी मौके पर नहीं मिला। जांच में समिति प्रबंधक नीलकंठ साहू और डाटा एंट्री ऑपरेटर ओम कुमार यादव की भूमिका संदिग्ध पाई गई। प्रारंभिक पूछताछ में दोनों ने धान में “सूखत” होने की बात कही और यह भी स्वीकार किया कि मिलर्स को धान भेजते समय सही तरीके से वजन सत्यापन नहीं किया गया। जांच टीम ने धर्मकांटा के वजन पत्रकों और कंप्यूटर रिकॉर्ड का मिलान किया।

जिसमें बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया। पाया गया कि वास्तविक वजन छिपाकर सिस्टम में गलत आंकड़े दर्ज किए गए थे। आरोप है कि प्रति गाड़ी हर बोरे में लगभग 2 किलो धान कम दिखाकर कुल मात्रा को कम दर्शाया गया। जांच रिपोर्ट के अनुसार अलग-अलग क्षमता की गाड़ियों में 875 बोरे पर 17.50 क्विंटल, 800 बोरे पर 16 क्विंटल तथा अन्य गाड़ियों में क्रमशः 14, 12 और 10 क्विंटल की काल्पनिक कटौती दिखाई गई। संग्रहण केंद्रों के रिकॉर्ड के मिलान में वजन सही पाया गया, जिससे स्पष्ट हुआ कि हेराफेरी केवल राइस मिलर्स को भेजे गए धान के रिकॉर्ड में की गई थी। प्रशासन ने इस मामले को गंभीर वित्तीय अनियमितता और शासकीय संपत्ति के गबन का मामला मानते हुए दोषियों के खिलाफ कानूनी और विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल पूरे मामले की विस्तृत जांच जारी है और अन्य संलिप्त लोगों की भूमिका भी खंगाली जा रही है।
Tagsराजनांदगांवधान घोटालाबागरेकसा केंद्रसहकारी समितिडिजिटल फर्जीवाड़ा1696 क्विंटल धानFIRसमिति प्रबंधकडाटा एंट्री ऑपरेटरगबनधान खरीदीRajnandgaonpaddy scamBagrekasa centercooperative societydigital fraud1696 quintals of paddycommittee managerdata entry operatorembezzlementpaddy purchaseछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ क्राइमछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsChhattisgarh Ki KhabarChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh CrimeChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi KhabarChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story