छत्तीसगढ़

किसान के खेत में लगे धान को ट्रैक्टर से रौंदा, FIR दर्ज

Nil dhankar
30 July 2026 5:51 PM IST
किसान के खेत में लगे धान को ट्रैक्टर से रौंदा, FIR दर्ज
x

रायगढ़। जिले में एक किसान की धान की फसल को गांव के एक व्यक्ति ने ट्रैक्टर चलाकर नष्ट कर दिया। किसान ने अपने खेत में धान लगाया था, जिसे ट्रैक्टर से रौंद दिया। इसके बाद किसान ने धरमजयगढ़ थाना प्रभारी से शिकायत कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मामला धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के मुताबिक, ग्राम पंडरीमौहा के रहने वाले मुकेश कुमार यादव ने अपनी शिकायत में बताया कि उसकी पट्टे की जमीन खसरा नंबर 467 पीएफ, रकबा 0.820 हेक्टेयर है। इस जमीन पर उसने धान की फसल लगाई थी। मुकेश का आरोप है कि बुधवार को ग्राम उदउदा निवासी गजराज सारथी ने ट्रैक्टर चलाकर उसकी बोई हुई धान की फसल को नष्ट कर दिया और खुद उस जमीन पर धान बो दिया।

मुकेश ने यह भी बताया कि साल 2024 में किसान मित्र योजना के तहत उसने इसी जमीन पर 500 सागौन के पौधे लगाए थे। आरोप है कि पिछले साल गजराज सारथी ने ट्रैक्टर चलाकर उन पौधों को भी नष्ट कर दिया था और उस जगह पर धान की खेती कर दी थी। मुकेश ने बताया कि जब उसने इसका विरोध किया तो गजराज सारथी ने दबंगई दिखाई और जमीन को अपनी बताकर कब्जा करने की कोशिश की। मुकेश का आरोप है कि वहां जाने पर उसकी पत्नी से भी गाली-गलौज कराई जाती है। इस मामले में मुकेश ने थाना प्रभारी को शिकायत देकर जांच कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

Next Story