छत्तीसगढ़
हाईस्कूल सलिहा में अंग्रेजी के 2 व्याख्याता में से 1 को गोरबा में किया गया पदस्थापना
Shantanu Roy
7 Jun 2025 7:46 PM IST

x
छग
Sarangarh Bilaigarh. सारंगढ़ बिलाईगढ़। हर स्कूल को शिक्षक मिले इस उद्देश्य से राज्य शासन द्वारा किए गए शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण से अब कई स्कूलों में शिक्षक उपलब्ध हो रहे हैं। इसी कड़ी में बिलाईगढ़ विकासखंड के प्राथमिक शाला जोगेसरा में एक प्रधान पाठक थे और कोई शिक्षक नहीं था। इस शाला में विद्यार्थी की 55 दर्ज संख्या है। युक्तियुक्तकरण से अब वहां कुलेश्वर प्रसाद निराला सहायक शिक्षक एल.बी. को पदस्थ किया गया है। इससे बच्चों की शिक्षा में सुधार होगा। इसी प्रकार बिलाईगढ़ विकासखंड के शासकीय हाईस्कूल सलिहा में अंग्रेजी विषय के दो व्याख्याता नियुक्त थे, वहां से युक्तियुक्तकरण से एक व्याख्याता लीलाधर कुम्हार को निकाल कर शासकीय हाईस्कूल गोरबा में पदस्थापना किया गया। हाईस्कूल गोरबा में व्याख्याता लीलाधर कुम्हार के पदस्थापना के पूर्व वहां सिर्फ एक प्राचार्य पदस्थ थे। युक्तियुक्तकरण से स्कूली बच्चों को समान शिक्षक की सुविधा दी जा रही है, वहीं अतिशेष शिक्षकों को शिक्षक विहीन विद्यालयों में पदस्थापना की जा रही है।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेChhattisgarh news in hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindi news todayजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





