छत्तीसगढ़
CG: विशेष पिछड़ी जनजाति शिविर निरीक्षण के साथ कमार डेरों का दौरा
Shantanu Roy
7 Jun 2025 6:16 PM IST

x
छग
Mahasamund. महासमुंद। विशेष पिछड़ी जनजाति के सामाजिक, आर्थिक और बुनियादी विकास को लेकर शासन द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत 06 महासमुंद जिले के हाड़ाबंद गांव में शिविर आयोजित किया गया। इस शिविर का निरीक्षण जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एस. आलोक तथा बागबाहरा एसडीएम उमेश कुमार साहू द्वारा किया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने शिविर स्थल के साथ-साथ कमार जनजाति के डेरों का भी भ्रमण कर वहां की मूलभूत सुविधाओं जैसे- आवास, पेयजल, शौचालय, स्वास्थ्य सेवाएं एवं पोषण आहार की वस्तुस्थिति का जायजा लिया। उन्होंने ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और मौके पर ही संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए।
जिला पंचायत सीईओ आलोक ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), जल जीवन मिशन, राष्ट्रीय पोषण मिशन, मुख्यमंत्री हाट-बाजार क्लिनिक योजना, आयुष्मान भारत योजना जैसी विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ प्राथमिकता के साथ उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने पेयजल समस्या के स्थायी समाधान हेतु जल संसाधन विभाग को निर्देश भी दिए। वहीं एसडीएम श्री साहू ने कहा कि प्रशासन की प्राथमिकता है कि कमार जैसे विशेष समुदायों को शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक सुरक्षा की मुख्यधारा से जोड़ा जाए। उन्होंने वन अधिकार पत्र, राशन कार्ड, आधार पंजीयन, बैंक खाता, वोटर कार्ड, जैसी बुनियादी सेवाओं से वंचित लोगों को तत्काल लाभान्वित करने के निर्देश संबंधित विभागों को दिए।
06 जून को महासमुंद विकासखंड के अमलोर और रामपुर ग्रामों तथा बागबाहरा विकासखंड के सिर्रीपठारीमुड़ा और हाड़ाबंद गांवों में शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी एवं सेवाएं प्रदान करने हेतु विशेष शिविरों का आयोजन किया गया। शिविरों में पात्र हितग्राहियों का पंजीयन किया गया तथा आधार अपडेट, आयुष्मान भारत कार्ड निर्माण, बैंक खाता खोलने, राशन कार्ड तथा वोटर कार्ड से संबंधित कार्य संपन्न किए गए। इन शिविरों का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में शासकीय योजनाओं की पहुंच को सरल बनाना एवं नागरिकों को आवश्यक बुनियादी दस्तावेज उपलब्ध कराना था। शिविरों में जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, स्वास्थ्य विभाग, जल संसाधन विभाग के अधिकारी, खाद्य विभाग,ग्राम पंचायत सचिव, रोजगार सहायक सहित अनेक विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेChhattisgarh news in hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindi news todayजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





