छत्तीसगढ़

रायगढ़ में भी अफीम की खेती का भंडाफोड़

Nilmani Pal
20 March 2026 12:54 PM IST
रायगढ़ में भी अफीम की खेती का भंडाफोड़
x

रायगढ़। जिले में अवैध अफीम की खेती पकड़ी गई है। तमनार ब्लॉक के आमाघाट में करीब डेढ़ एकड़ में अफीम उगाई जा रही थी। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार झारखंड के एक व्यक्ति के जरिए यह खेती कराई जा रही थी।

पुलिस ने 1 आरोपी मार्शल सांगां को हिरासत में लिया है। वह झारखंड का ही रहने वाला है। बता दें कि प्रदेश में पिछले 15 दिनों में अफीम की खेती पकड़ाने का यह चौथा मामला है। इससे पहले 7 मार्च को दुर्ग में अफीम की खेती पकड़ाई थी। 10 मार्च को बलरामपुर के कुसमी में और 12 मार्च को बलरामपुर के कोरंधा में अफीम का खेत मिला था।

इस खबर पर लगातार अपडेट जारी है। सही और सटीक ख़बरों के लिए बने रहिए jantaserishta . com पर।

Next Story