छत्तीसगढ़

बलरामपुर में 5 एकड़ खेत में मिली अफीम की फसल

Nil dhankar
10 March 2026 4:31 PM IST
बलरामपुर में 5 एकड़ खेत में मिली अफीम की फसल
x

बलरामपुर। दुर्ग जिले के ग्राम समोदा में अफीम की खेती पकड़े जाने के बाद दूसरा मामला बलरामपुर जिले से आया है। जहां त्रिपुरी के सरनाटोली गांव से दूर जंगल किनारे अफीम की खेती की गई थी। अफीम पूरी तरह से तैयार है और डोडों में चीरा भी लगाया गया है। ग्रामीणों की सूचना पर कुसमी एसडीओपी सहित प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची है। मामला कुसमी थाना क्षेत्र का है।

वहीं, दुर्ग जिले में अफीन उगाने वाले बीजेपी नेता विनायक के भाई के अवैध दुकान पर बुलडोजर चला है। बृजेश ताम्रकार ने गांव की 32 डिसमिल जमीन पर अवैध कब्जा कर लिया था। 20 साल पुराने इस कब्जे को मंगलवार (10 मार्च) को पुलिस बल की मौजूदगी में हटाया गया। मामला जेवरा-सिरसा चौकी क्षेत्र का है।

भिलाई मामले में अपडेट

बीजेपी नेता विनायक ताम्रकार के खेत में अफीम को उखाड़ने के बाद अब खेत में लगे मक्के के फसल को भी पुरी तरह उजाड़ा जा रहा है। पूरे खेत को खाली किया जा रहा है।



Next Story
null