छत्तीसगढ़

तेज रफ्तार ट्रक हादसे में परिचालक की मौत, चालक पर लापरवाही से चलाने का मामला दर्ज

Shantanu Roy
6 July 2025 11:13 PM IST
तेज रफ्तार ट्रक हादसे में परिचालक की मौत, चालक पर लापरवाही से चलाने का मामला दर्ज
x
छग

Keshakaal. केशकाल। ट्रक चालक की लापरवाही ने एक परिचालक की जान ले ली। थाना केशकाल क्षेत्र अंतर्गत दादरगढ़ के पास हुए इस सड़क हादसे में गोविंद साहू नामक परिचालक की गंभीर चोट लगने से मौत हो गई। मामले की मर्ग जांच सहायक उप निरीक्षक (सउनि) हेमंत देवांगन द्वारा की गई, जिसमें गवाह अरुण त्रिपाठी, नितिन कुमार साहू, शैलेन्द्र कुमार साहू, अरविंद खत्री और रोशन यादव (सभी निवासी जगदलपुर) के बयान दर्ज किए गए। गवाहों ने बताया कि दिनांक 12 जून 2025 को ट्रक क्रमांक CG-27-P-5500 का चालक लक्ष्मी कांत सरदार, परिचालक गोविंद साहू के साथ सुबह 4 बजे जगदलपुर से आयरन गिट्टी लेकर रायपुर के लिए निकला था। रात 9:30 बजे दादरगढ़ के पास तेज रफ्तार और लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते समय अचानक सामने आए जानवर को बचाने के प्रयास में ट्रक सड़क किनारे पेड़ से टकरा गया।




जिससे परिचालक गोविंद को गंभीर चोटें आईं। उन्हें 108 एंबुलेंस के माध्यम से कोमलदेव अस्पताल, कांकेर ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉ. अल्का यामिनी भुआर्य द्वारा दिए गए अस्पताल मेमो क्रमांक 2490 के अनुसार मृतक को मृत अवस्था में लाया गया था। प्रारंभ में थाना कांकेर द्वारा मर्ग क्रमांक 0/54/2025 धारा 194 बीएनएसएस के तहत जांच की गई। बाद में पता चला कि घटना स्थल थाना केशकाल के अंतर्गत आता है, जिसके बाद थाना केशकाल में मर्ग क्रमांक 31/2025 धारा 194 बीएनएसएस के तहत मामला दर्ज किया गया। जांच उपरांत, ट्रक चालक लक्ष्मी कांत सरदार के खिलाफ बीएनएस की धारा 281 और 106(1) के तहत लापरवाही पूर्वक वाहन चलाकर मानव जीवन को संकट में डालने का अपराध पाया गया। प्रकरण की रिपोर्ट वार्ड बॉय लेमेन्द्र कुमार अरोसिया (निवासी: वार्ड क्र. 36, जगदलपुर) की सूचना पर महिला प्र. आर. 160 माधुरी रावटे द्वारा थाना प्रभारी केशकाल को दी गई। प्रशासनिक प्रक्रिया और पंचनामा कार्यवाही के बाद मृतक का पोस्टमार्टम जिला अस्पताल, कांकेर में किया गया। मामले की विस्तृत जांच जारी है।

Tagsट्रक हादसा केशकालगोविंद साहू मौतट्रैफिक एक्सीडेंट छत्तीसगढ़कांकेर सड़क दुर्घटनालापरवाही से वाहन चलाने का मामलाCG-27-P-5500 हादसाBNS 281106(1)पुलिस मर्ग रिपोर्टएक्सीडेंट केस रायपुर-जगदलपुरTruck accident KeshkalGovind Sahu deathtraffic accident ChhattisgarhKanker road accidentcase of negligent drivingCG-27-P-5500 accidentpolice death reportaccident case Raipur-Jagdalpurछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरChhattisgarh news in hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindi news todayChhattisgarh HindiNews Hindi news ChhattisgarhChhattisgarh Hindi newsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story