भारत
BIG BREAKING: मोहर्रम जुलूस के दौरान बवाल, पुलिस ने किया लाठीचार्ज
Shantanu Roy
6 July 2025 10:09 PM IST

x
देखें VIDEO...
Ujjain. उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन में शनिवार देर रात मोहर्रम जुलूस के दौरान भारी बवाल हो गया। इमामबाड़े से निकले जुलूस में शामिल कुछ लोगों ने पुलिस द्वारा लगाए गए बैरिकेड तोड़ दिए और प्रतिबंधित मार्ग पर जबरन जाने की कोशिश की। हालात बेकाबू होते देख पुलिस को बल प्रयोग कर लाठीचार्ज करना पड़ा। घटना खजूरवाली मस्जिद से निकास चौराहा तक के निर्धारित मार्ग पर होनी थी, लेकिन भीड़ अब्दालपुरा की ओर बढ़ने लगी, जो प्रशासन द्वारा प्रतिबंधित क्षेत्र था। पुलिस द्वारा समझाइश देने के बावजूद जुलूस में शामिल लोग नहीं माने और जबरन घुसने लगे। इस दौरान पुलिस और भीड़ के बीच टकराव हुआ, जिसमें पुलिस के 2 से 3 जवान घायल हो गए।
आज जो वर्दी और लाठी-बंदूकों के सामने नहीं रुक रहे,कल उनको घरों में घुसने से रोक पाओगे भला,इसीलिए बँटेंगे तो कटेंगे,एक रहेंगे,सेफ रहेंगे !! pic.twitter.com/5eO7LW8Luo
— Dr. Shalabh Mani Tripathi (@shalabhmani) July 6, 2025
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो
घटना के दौरान पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज और भीड़ के बेकाबू होने के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। इन वीडियो में अफरा-तफरी और पुलिस की मुस्तैदी साफ देखी जा सकती है। घटना को लेकर उज्जैन पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा ने सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने बताया कि आयोजक इरफान खान सहित अन्य के खिलाफ लोक सेवक के कार्य में बाधा सहित भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं 191, 192, 132 और 128 के तहत जीवाजीगंज थाने में एफआईआर दर्ज की गई है।
पुलिस की तैयारी के बावजूद बिगड़े हालात
एसपी शर्मा ने बताया कि मोहर्रम जुलूस की सुरक्षा के लिए कुल 650 पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे। इसके अलावा ड्रोन कैमरों के माध्यम से निगरानी की जा रही थी। बीते 10 दिनों से आयोजकों के साथ बैठकें कर तय रूट की जानकारी दी गई थी और सभी को निर्देशित किया गया था कि निर्धारित मार्ग से ही जुलूस निकाला जाए। पुलिस ने बताया कि वीडियो फुटेज और CCTV रिकॉर्डिंग के आधार पर अन्य दोषियों की पहचान की जा रही है। आगे और नाम जुड़ने की संभावना है। प्रशासन ने साफ किया है कि कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Tagsउज्जैन मोहर्रम बवालमोहर्रम जुलूस विवादपुलिस लाठीचार्ज उज्जैनइरफान खान एफआईआरमोहर्रम रूट विवादउज्जैन SP प्रदीप शर्माUjjain Moharram newsBNS 191192132128प्रतिबंधित मार्ग विवादMadhya Pradesh communal incidentजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





