छत्तीसगढ़

ऑपरेशन शांति से फरार वारंटियों में मचा हड़कंप, 51 गिरफ्तार

Nilmani Pal
26 Dec 2025 4:41 PM IST
ऑपरेशन शांति से फरार वारंटियों में मचा हड़कंप, 51 गिरफ्तार
x
छग

कोरबा। कोरबा पुलिस ने नववर्ष से पहले कानून-व्यवस्था बनाए रखने और फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए विशेष अभियान 'ऑपरेशन शांति' चलाया है। इस अभियान के तहत विभिन्न थानों से कुल 51 वारंटियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें 15 स्थायी वारंटी भी शामिल हैं।

गिरफ्तार किए गए वारंटी लंबे समय से न्यायालय द्वारा जारी वारंट के बावजूद फरार चल रहे थे। 'ऑपरेशन शांति' के दौरान थाना सिविल लाइन, थाना कुसमुंडा और चौकी मानिकपुर ने 5-5 आरोपियों को गिरफ्तार किया। वहीं, थाना उरगा और थाना बालको ने 4 और 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया। थाना कुसमुंडा और थाना कटघोरा ने भी 2-2 फरार आरोपियों को पकड़ लिया।

पुलिस का 'ऑपरेशन शांति' का मुख्य उद्देश्य जिले में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखना है। इसके साथ ही आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना को मजबूत करना भी इस अभियान का लक्ष्य है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि असामाजिक तत्वों और वारंटियों के खिलाफ यह विशेष कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Next Story
null