छत्तीसगढ़
बिलासपुर-ओखा एक्सप्रेस का परिचालन आंशिक रूप से प्रभावित
Nil dhankar
24 July 2026 5:48 PM IST

x
बिलासपुर–ओखा एक्सप्रेस 27 जुलाई एवं 03 अगस्त को राजकोट स्टेशन तक ही चलेगी
रायपुर। यात्रियों की सुरक्षित एवं सुगम रेल यात्रा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से रेलवे प्रशासन द्वारा अधोसंरचना विकास एवं संरक्षा संबंधी कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है। इसी क्रम में पश्चिम रेलवे के राजकोट मंडल के अलियावाडा–हापा–जामनगर रेलखंड में लाइन दोहरीकरण का कार्य विभिन्न दिवसों में ब्लॉक लेकर किया जा रहा है ।
इस कार्य के परिणामस्वरूप दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से संचालित गाड़ी संख्या 22940 बिलासपुर–ओखा एक्सप्रेस का परिचालन निम्नानुसार आंशिक रूप से प्रभावित रहेगा। 27 जुलाई एवं 03 अगस्त 2026 को बिलासपुर से प्रस्थान करने वाली गाड़ी संख्या 22940 बिलासपुर–ओखा एक्सप्रेस राजकोट स्टेशन पर समाप्त होगी तथा राजकोट-ओखा के मध्य रद्द रहेगी।
Next Story





