छत्तीसगढ़

ऑपरेशन कालचक्र, पुलिस के इस ऑपरेशन से 92 अपराधी पकड़े गए

Nil dhankar
2 April 2026 4:18 PM IST
ऑपरेशन कालचक्र, पुलिस के इस ऑपरेशन से 92 अपराधी पकड़े गए
x

रायपुर। पुलिस उपायुक्त (नॉर्थ जोन) मयंक गुर्जर(भा.पु.से) के दिशा-निर्देश में अपराधों की रोकथाम, अपराधियों पर नकेल कसने सहित सुरक्षा व शांति व्यवस्था के मद्देनजर चलाये जा रहे विशेष अभियान *‘‘ऑपरेशन कालचक्र‘‘* के तहत नॉर्थ जोन क्षेत्रांतर्गत को चाकूबाजों, गुण्डा बदमाश, निगरानी बदमाश, संदिग्ध व्यक्ति, असमाजिक तत्वों एवं फरार वारंटियों के विरूद्ध कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है।

ऑपरेशन कालचक्र का उद्देश्य अपराधियों में मनोवैज्ञानिक दबाव, क्षेत्र में अपराध नियंत्रण तथा संगठित अपराध के नेटवर्क का विघटन करने के साथ-साथ वारंट निष्पादन में वृद्धि करना है। जिसके तारतम्य में आज दिनांक 02.04.2026 को अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (नॉर्थ जोन) आकाश मरकाम एवं सहायक पुलिस आयुक्त उरला पूर्णिमा लामा के नेतृत्व में ऑपरेशन कालचक्र के तहत थाना प्रभारियों एवं उनके बलो के द्वारा तड़के प्रातः सभी संवेदनशील इलाको में औचक रेड कार्यवाही कर थाना क्षेत्रों के चाकूबाजों, गुण्डा बदमाश, निगरानी बदमाश, संदिग्ध व्यक्ति, असमाजिक तत्वों एवं अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों के विरूद्ध कार्यवाही की गई है।

अभियान कार्यवाही के दौरान चाकूबाजों, गुण्डा/निगरानी बदमाश, असमाजिक तत्वों, अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों एवं संदिग्धों के विरूद्ध थाना खमतराई, उरला, गुढ़ियारी, पण्डरी तथा खम्हारडीह में कुल 60 आरोपियों को संबंधित थाना में हाजिर कर समझाईश दी गई थी।

3 आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट, अवैध रूप से 48 पौवा देशी शराब के साथ 01 आरोपी के विरूद्ध आबकारी एक्ट एवं 20 आरोपियों के विरूद्ध प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्यवाही की गई है। इसके साथ ही विशेष अभियान के तहत लम्बे समय से फरार चल रहे थाना गुढ़ियारी से 05 स्थाई वारंट, थाना खम्हारडीह से 03 स्थाई वारंटी, थाना पण्डरी से 05 स्थाई वारंट तथा थाना उरला से 01 स्थाई वारंट *कुल 14 स्थाई वारंट* तामिल कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है एवं *कुल 41 गिरफ्तारी वारंट* तथा *37 जमानती वारंट* भी तामिल किया गया है। थाना क्षेत्रों में ऐसे प्रकरण जिसमें आरोपी फरार थे एवं उनकी गिरफ्तारी शेष थी ऐसे 14 प्रकरणों का भी निकाल किया गया है।

Next Story