छत्तीसगढ़

रमन सिंह से मिले ओपी चौधरी, जन्मदिन की बधाई दी

Nilmani Pal
15 Oct 2025 4:06 PM IST
रमन सिंह से मिले ओपी चौधरी, जन्मदिन की बधाई दी
x

रायपुर। विस अध्यक्ष रमन सिंह से मिलकर मंत्री ओपी चौधरी ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। आगे उन्होंने कहा, हम सबके मार्गदर्शक, छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान विधानसभा अध्यक्ष आदरणीय डॉ. रमन सिंह जी से उनके रायपुर निवास पर आत्मीय भेंट कर उन्हें जन्मदिन की बधाई एवं हार्दिक शुभकामनायें दीं। आपकी सादगी, संवेदनशीलता और जनता के प्रति सेवा-भाव पूरे प्रदेश के लिए प्रेरणास्रोत है। प्रभु श्रीराम से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और निरंतर सुयश की कामना करता हूं।

यह भी पढ़े

रामानुजगंज में छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह का जन्मदिन मनाया गया। ग्राम आरागाही में कार्यक्रम की शुरुआत पूजा-अर्चना और हवन से हुई। इसके बाद डॉ. रमन सिंह का वर्चुअल संबोधन प्रसारित किया गया। इस मौके पर सैकड़ों बुजुर्ग महिला एवं पुरुषों को वस्त्र और श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। जन्मदिन के उपलक्ष्य में केक काटा गया, जिसमें सैकड़ों ग्रामीणों ने भाग लिया। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किया गया, जिसमें स्थानीय लोक कलाकारों ने प्रस्तुतियां दीं।

Next Story
null