छत्तीसगढ़

CSEB के नाम पर ऑनलाइन ठगी, कारोबारी से 7.02 लाख रुपये की धोखाधड़ी

Shantanu Roy
7 April 2026 10:34 PM IST
CSEB के नाम पर ऑनलाइन ठगी, कारोबारी से 7.02 लाख रुपये की धोखाधड़ी
x
Raipur. रायपुर। शहर में CSEB विभाग का नाम लेकर ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है। देवेन्द्र नगर थाना क्षेत्र के कारोबारी डेनिश की पत्नी रानीपा के साथ यह घटना हुई। जानकारी के अनुसार, रानीपा ने नया इलेक्ट्रिक मीटर लगवाने के लिए CSEB में आवेदन किया था। इसी दौरान अज्ञात ठग ने खुद को CSEB अधिकारी बता कर कॉल किया।
ठग ने रानीपा को एक लिंक भेजा और 13 रुपये का मामूली भुगतान करवाया। लेकिन इसी लिंक के माध्यम से ठग ने महिला का मोबाइल हैक कर लिया। इसके बाद ठग ने मोबाइल के जरिये आठ किस्तों में कुल 7,02,472 रुपये ट्रांसफर करवा लिए। घटना का पता चलते ही पीड़ित ने देवेन्द्र नगर थाना में अज्ञात ठग के खिलाफ FIR दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में पता चला कि ठग ने कॉल और लिंक के माध्यम से मोबाइल को पूरी तरह नियंत्रित कर लिया था और बैंक से पैसे निकालने की योजना बनाई।
पुलिस ने नागरिकों को चेतावनी दी है कि किसी भी अनजान कॉल या लिंक पर व्यक्तिगत या बैंकिंग जानकारी साझा न करें। CSEB या अन्य विभाग कभी भी ऐसे माध्यम से ऑनलाइन भुगतान नहीं करवाता। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस साइबर सेल और अन्य तकनीकी टीमों से संपर्क कर ठग की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।
Next Story