छत्तीसगढ़
दिव्यांग यात्रियों के लिए ऑनलाइन दिव्यांग ID कार्ड एवं रियायती टिकट सुविधा उपलब्ध
Shantanu Roy
3 Aug 2026 8:16 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। रेल यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा एवं संरक्षित रेल परिचालन दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य के अनुरूप दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे का रायपुर रेल मंडल यात्रियों को अधिकाधिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्यरत है। मंडल के सभी स्टेशनों पर निर्धारित मानकों के अनुरूप यात्री सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। विशेष रूप से दिव्यांगजनों के लिए रेलवे स्टेशनों एवं ट्रेनों में अनेक दिव्यांग-अनुकूल सुविधाएं विकसित की गई हैं, ताकि वे आत्मनिर्भरता के साथ सहज एवं सम्मानजनक यात्रा कर सकें। दिव्यांग यात्रियों के सामाजिक कल्याण एवं सुगम यात्रा को ध्यान में रखते हुए भारतीय रेल ने रियायती यात्रा टिकट के लिए दिव्यांग आईडी कार्ड बनाने की प्रक्रिया को पूर्णतः ऑनलाइन है। अब दिव्यांग यात्रियों को कार्ड बनवाने के लिए रेलवे कार्यालय आने की आवश्यकता नहीं है।
दिव्यांगजन अपना आवेदन भारतीय रेल की आधिकारिक वेबसाइट https://divyangjanid.indianrail.gov.in/ पर ऑनलाइन प्रस्तुत कर सकते हैं। आवेदन के दौरान नाम, पिता का नाम, जन्मतिथि, चिकित्सक का नाम, पंजीकरण संख्या आदि आवश्यक जानकारी भरने के साथ-साथ संबंधित दस्तावेजों जैसे निवास प्रमाण पत्र, रियायत प्रमाण पत्र दिव्यांगता प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र तथा पहचान पत्र आदि की स्वप्रमाणित प्रतियां अपलोड करनी होती हैं। ऑनलाइन आवेदन की प्रत्येक चरण की जानकारी आवेदक के पंजीकृत मोबाइल नंबर पर भेजी जाती है। आवेदन स्वीकृत होने के उपरांत दिव्यांगजन अपना दिव्यांग आईडी कार्ड स्वयं डाउनलोड एवं प्रिंट कर सकते हैं। दृष्टिबाधित एवं अन्य पात्र दिव्यांग यात्रियों के लिए आवश्यक नवीन प्रारूप का रियायत प्रमाण पत्र भी इसी वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है, जिसे जिला चिकित्सालय से प्रमाणित कर पुनः पोर्टल पर अपलोड किया जा सकता है। ऑनलाइन सुविधा प्रारंभ होने से दिव्यांग यात्रियों को रेलवे कार्यालयों के बार-बार चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं रहती। इससे उनके समय की बचत होने के साथ-साथ यात्रा संबंधी असुविधाओं में भी कमी आती है तथा वे आसानी से रियायती रेल टिकट प्राप्त कर सकते हैं।
दिव्यांग यात्रियों को उपलब्ध किराया रियायत:-
• 75% किराया छूट – द्वितीय श्रेणी (Second Class), स्लीपर (Sleeper), 3AC में।
• 50% किराया छूट – प्रथम वातानुकूलित (1AC) एवं द्वितीय वातानुकूलित (2AC) श्रेणी में।
• 25% किराया छूट – राजधानी एवं शताब्दी एक्सप्रेस की सभी श्रेणी में।
• सहचर (Escort) सुविधा – पात्र श्रेणी के दिव्यांग यात्रियों के साथ यात्रा करने वाले एक सहचर को भी संबंधित नियमों के अनुसार मुख्य यात्री के समान किराया रियायत प्रदान की जाती है।
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे यात्रियों, विशेषकर दिव्यांगजनों, को सुरक्षित, सुलभ एवं सम्मानजनक यात्रा अनुभव उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है तथा भविष्य में भी यात्री सुविधाओं के विस्तार हेतु निरंतर प्रयास करता रहेगा। रायपुर रेल मंडल में दिव्यांग जनों के लिए 2025 में 410 ऑनलाइन दिव्यांग कार्ड जारी किए गए एवं इस वर्ष जुलाई 2026 तक 236 ऑनलाइन दिव्यांग कार्ड जारी जा चुके हैं।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





