छत्तीसगढ़

एक जवान शहीद, नारायणपुर में मोस्ट वांटेड नक्सली बसवराजू मारा गया, अब तक 30 नक्सली ढेर

Nilmani Pal
21 May 2025 12:04 PM IST
एक जवान शहीद, नारायणपुर में मोस्ट वांटेड नक्सली बसवराजू मारा गया, अब तक 30 नक्सली ढेर
x

नारायणपुर। नारायणपुर से इस वक्त की एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां पर CRPF और DRG जवानों का नक्सल मोर्चे पर बड़ा ऑपरेशन जारी है, सुबह से रुक रुक कर मुठभेड़ की खबरें सामने आ रही थी, अब करीब 30 नक्सलियों के मारे जाने की खबर आ रही है। यहां पर बड़े नक्सली कमांडर रुपेश के फंसे होने की संभावना है। एके-47 सहित कई अत्याधुनिक हथियार बरामद होने की जानकारी मिली है।

आपको बता दें कि अभी पूरी संख्या नहीं मिली है, बड़े नक्सली कमांडर संभवतः रूपेश के फंसे होने की खबर है। रूपेश वही है जिसके नाम से नक्सलियों की ओर से लगातार चिट्ठियां आ रही हैं। आज मोस्ट वांटेड नक्सली बसवराजू भी मारा गया है।

गृहमंत्री विजय शर्मा ने बताया , नारायणपुर, बीजापुर, दंतेवाड़ा सीमावर्ती इलाके में बड़ा ऑपरेशन जारी है। सुरक्षाबलों को प्राप्त इनपुट के आधार पर ऑपरेशन को अंजाम दिया गया है। इसमें जवानों को बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। अब तक 26 से ज्यादा नक्सली मारे जाने की सूचना मिली है। वहीं इस ऑपरेशन में रूपेश से भी बडे़ कमांडर फंसे हुए हैं। ऑपरेशन अभी भी जारी है। इसके साथ ही गृहमंत्री ने यह भी जानकारी दी है कि मुठभेड़ में एक जवान शहीद और एक जवान घायल भी हुए हैं।

Next Story
null