छत्तीसगढ़

बीजापुर में एक नक्सली ढेर

Nilmani Pal
6 Aug 2025 1:55 PM IST
बीजापुर में एक नक्सली ढेर
x

बीजापुर। जिले से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है और दोनों ही तरफ से लगातार गोलीबारी की जा रही है। इस मुठभेड़ में एक नक्सली के मारे जाने की भी खबर निकलकर सामने आ रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, सुरक्षाबलों और जवानों के बीच बीजापुर के गंगालूर इलाके में मुठभेड़ हो रही है। इस मुठभेड़ में एक नक्सली के मारे जाने की खबर निकलकर सामने आ रही है। हालांकि नक्सली के मारे जाने की अब तक आधिकारिक पुष्टि नहीं है। वहीं जवानों और नक्सलियों के तरफ से रुक-रुक कर फायरिंग की जा रही है। आधिकारिक बयान सामने आने के बाद पता चल पाएगा कि, इस मुठभेड़ में मक्सलियों को कितना नुकसान हुआ है।


Next Story
null