छत्तीसगढ़

एक दीया श्रीराम के नाम फाफाडीह नाका पर निःशुल्क दीया और रंगोली वितरण

Nil dhankar
17 Oct 2025 6:00 PM IST
एक दीया श्रीराम के नाम फाफाडीह नाका पर निःशुल्क दीया और रंगोली वितरण
x

रायपुर। सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया छत्तीसगढ़ इकाई द्वारा निशुल्क दीया एवम रंगोली वितरण का आयोजन रखा गया सिंधी काउंसिल के प्रदेश अध्यक्ष ललित जैसिंघ ने बताया बड़ी संख्या में नागरिकों ने जयश्रीराम के नारे लगाए एवम बहुत से लोगों ने दीए लेते ही माथा पर लगाया और कहा पहला दीया हम मंदिर में जलाएंगे महिला विंग अध्यक्ष काजल सचदेव ने कहा बड़ी संख्या में रंगोली और दीया वितरण किया जा रहा है।

समाजसेवी किशोर आहूजा ने कहा दिवाली के पूर्व सबके घर में रोशनी हो और सभी खुश रहे इस अवसर पर सिंधी काउंसिल के प्रदेश अध्यक्ष ललित जैसिंघ महिला विंग अध्यक्ष काजल सचदेव मुखी अछूमल गावरी श्रीचंद लखवानी किशोर आहूजा जतिन नचरानी नरसा लालवानी सुरेश सचदेव नितिन कृष्णानी धनेश मटलानी रितेश वाधवा तेजकुमार बजाज निलेश तारवानी सुमित आठवानी उपस्थित थे।




Next Story
null