छत्तीसगढ़

डेढ़ सौ हाथियों ने रायगढ़ जंगल में डाला डेरा, ग्रामीणों को अलर्ट रहने के निर्देश

Nil dhankar
16 Jun 2025 9:28 AM IST
डेढ़ सौ हाथियों ने रायगढ़ जंगल में डाला डेरा, ग्रामीणों को अलर्ट रहने के निर्देश
x

रायगढ़। जिले में एक बार फिर से हाथियों की संख्या बढ़ गई है। ऐसे में अलग-अलग जंगल में 152 हाथी विचरण कर रहे हैं। हाथी प्रभावित क्षेत्रों में ग्रामीणों के बीच डर का माहौल है, तो वन विभाग मुनादी कराकर लोगों को अकेले जंगल जाने से मना कर रहा है।

पिछले दिनों धरमजयगढ़ वन मंडल में हाथियों की संख्या 90 से ज्यादा थी, लेकिन अब अलग-अलग हाथियों का दल रायगढ़ के जंगल में आ पहुंचा है। रविवार की रिपोर्ट के अनुसार रायगढ़ वन मंडल में 97 हाथी विचरण कर रहे हैं और इसमें सबसे ज्यादा हाथी घरघोड़ा रेंज के कुडुमकेला क्षेत्र में 42 और देहरीडीह क्षेत्र में 23 हाथी मौजूद हैं। इसके अलावा धरमजयगढ़ वन मंडल के छाल रेंज में 10 हाथी हैं। बाकी जंगल में अलग-अलग झुंड में विचरण कर रहे हैं। रविवार की शाम को भी क्रोंधा से सेमीपाली रोड पर 2 हाथियों पार होते देखा गया। जिसके बाद हाथी मित्र दल द्वारा आसपास के गांव में सावधानी बरतने के लिए कहा गया है।

बताया जा रहा है कि 2 वन मंडल में 152 हाथी हैं और इसमें मादा हाथियों की संख्या ज्यादा है। इसमें रायगढ़ वन मंडल नर 20, मादा 51 और 26 शावक हैं। धरमजयगढ़ वन मंडल में नर 14, मादा 22 और शावक 19 हैं। कुल नर हाथी की संख्या 34, शावक 45 और मादा हाथी 73 हैं।

Next Story
null