छत्तीसगढ़

ट्रक ने लिया चपेट में, एक की मौत, एक घायल

Nil dhankar
27 Sept 2024 5:46 PM IST
ट्रक ने लिया चपेट में, एक की मौत, एक घायल
x
छग

बीजापुर bijapur news। जिले में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां ट्रक की चपेट में आने से एक बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और उसका सा​थी घायल हो गया। घटना बीजापुर कोतवाली क्षेत्र में हुई। bijapur

मिली जानकारी के अनुसार बीजापुर महादेव घाट में ट्रक की चपेट में आने से एक बाइक सवार की मौत हो गई, वहीं उसका साथी घायल हो गया। घटना के बाद ट्रक चालक फरार हो गया। मृत युवक का नाम लक्षमैया तालाड़ी, उम्र 35 वर्षीय है, जो भोपालपट्टनम ब्लॉक के वरदली ग्राम का निवासी बताया जा रहा है। घायल भी उसी गांव का है।

एक्सीडेंट की खबर लगते ही कोतवाली पुलिस घटनास्थल पहुंची और जांच में जुटी है। बता दें बीजापुर में बीते 2 दिनों में 3 एक्सीडेंट हुए, जिसमें दो की मौत हुई है।


Next Story