खेल

Sachin Tendulkar: सचिन तेंदुलकर के नाम है सबसे ज्यादा मैन ऑफ द मैच अवार्ड

jantaserishta.com
27 Sept 2024 5:42 PM IST
Sachin Tendulkar: सचिन तेंदुलकर के नाम है सबसे ज्यादा मैन ऑफ द मैच अवार्ड
x

फाइल फोटो (सोशल मीडिया)

नई दिल्ली: क्रिकेट में रिकार्डों के बेताज बादशाह सचिन तेंदुलकर के नाम सबसे अधिक मैन ऑफ द मैच अवार्ड का विश्व रिकॉर्ड है और उनके हमवतन विराट कोहली इस रिकॉर्ड को तोड़ने के सबसे नजदीक हैं।
सचिन ने 1989 से 2013 तक के अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर में सर्वाधिक 664 मैच खेले हैं जिसमें उन्हें 76 बार मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला है। सचिन ने टेस्ट में 14 और वनडे में 62 बार यह पुरस्कार जीता है। सचिन वनडे में 62 बार मैन ऑफ द मैच रहकर इस मामले में विराट से काफी आगे हैं।
दूसरे स्थान पर टीम इंडिया के मौजूदा महान बल्लेबाज विराट कोहली काबिज हैं। कोहली ने अपने पूरे क्रिकेट करियर में 534 मैचों में अबतक 67 बार 'प्लेयर ऑफ द मैच' का अवॉर्ड हासिल किया है। कोहली टेस्ट क्रिकेट में 10, वनडे में 41 और टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 16 बार 'प्लेयर ऑफ द मैच' बने हैं। विराट ने टी20 से संन्यास ले लिया है। उनके पास सचिन का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए केवल टेस्ट और वनडे क्रिकेट ही बचा है।
तीसरे स्थान पर पूर्व श्रीलंकाई विस्फोटक बल्लेबाज सनथ जयसूर्या हैं। जयसूर्या ने श्रीलंका के लिए अपने करियर में 586 मुकाबले खेले। इस बीच वह 58 बार 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुने गए। जयसूर्या को टेस्ट क्रिकेट में चार, वनडे में 48 और टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में छह बार 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया है।
इस क्रम में दक्षिण अफ्रीका के जैक्स कैलिस ( 519 मैच , 57 अवार्ड) चौथे और श्रीलंका के कुमार संगकारा (594 मैच, 50 अवार्ड) पांचवें स्थान पर हैं। मौजूदा भारतीयों में कप्तान रोहित शर्मा 484 मैचों में 42 बार यह अवार्ड जीतकर नौंवें स्थान पर हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story