छत्तीसगढ़

एक श्रद्धालु की मौत, CM साय ने खल्लारी माता मंदिर में हुई रोप-वे दुर्घटना पर जताया दुःख

Nilmani Pal
22 March 2026 1:08 PM IST
एक श्रद्धालु की मौत, CM साय ने खल्लारी माता मंदिर में हुई रोप-वे दुर्घटना पर जताया दुःख
x

रायपुर। महासमुंद में एक श्रद्धालु की मौत हो गई है, CM साय ने खल्लारी माता मंदिर में हुई रोप-वे दुर्घटना पर दुःख जताया है। सीएम ने अपने पोस्ट में लिखा, महासमुंद जिले के खल्लारी माता मंदिर में हुई रोप-वे दुर्घटना की सूचना अत्यंत दुःखद एवं पीड़ादायक है।

दुर्घटना में एक श्रद्धालु के निधन के समाचार से मन व्यथित है। मेरी गहरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित अधिकारियों को घायलों के बेहतर उपचार हेतु आवश्यक निर्देश दे दिए गए हैं।

इस घटना की विस्तृत जांच की जाएगी और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। मां खल्लारी माता से प्रार्थना है कि इस दुर्घटना में घायल सभी श्रद्धालुओं को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।

Next Story
null