छत्तीसगढ़
ट्रैक्टर से डेढ़ क्विंटल गांजा की हो रही थी सप्लाई, घेराबंदी में पकड़ा गया चालक
Nilmani Pal
4 Nov 2025 3:10 PM IST

x
छग
बलरामपुर। पुलिस ने अवैध नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतराज्यीय तस्कर को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार, बलरामपुर जिले की कोतवाली पुलिस ने अवैध नशे के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस को सूचना मिली थी कि, एक तस्कर ट्रैक्टर–ट्रॉली में गांजा लेकर जा रहा है।
इसके बाद पुलिस की टीम ने घेराबंदी कर ट्रैक्टर को रोका और जांच की। जांच के दौरान पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली से 106 किलो गांजा जब्त किया। बता दें कि, गांजे के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जो कि, अंतराज्यीय तस्कर है। आरोपी NH 343 के रास्ते उड़ीसा से गांजा लेकर बिहार जा रहा था।
आरोपी ने ट्रैक्टर–ट्रॉली में चेंबर बनाकर 8 बोरी गांजा छिपाकर रखा था। फ़िलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
Next Story





