छत्तीसगढ़
राज्यपाल रमेन डेका से वन अल्फाबेट फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने भेंट की
Nil dhankar
2 Jun 2025 1:44 PM IST

x
रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका से आज यहां राजभवन में वन अल्फाबेट फाउंडेशन (आईएटीएसएटी) के संस्थापक रविंद्र दत्त, अभिषेक वर्मा और दीक्षा सेट्टी ने भेंट की। उन्होंने आगामी 26 से 28 जुलाई तक इंडोर स्टेडियम रायपुर में आयोजित होने वाले टेक्सटाइल एक्सपो फेयर में बतौर मुख्य अतिथि डेका को आमंत्रित किया।
उन्होंने डेका को बताया कि इस एक्सपो में देश भर के लगभग 100 वस्त्र निर्माता कंपनियों के साथ-साथ विदेशी कंपनियां भी भाग लेंगी। डेका ने इस प्रयास की सराहना की और कहा कि इससे लोकल फॉर वोकल को बढ़ावा मिलेगा। डेका ने इसके लिए राज्य की ओर से हर संभव सहायता की बात भी कही।
Next Story





