छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर किसानों को सब्जी और मिर्च की खेती में प्रोत्साहन

Shantanu Roy
18 Oct 2025 9:06 PM IST
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर किसानों को सब्जी और मिर्च की खेती में प्रोत्साहन
x
छग
Jashpur. जशपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए कृषि के साथ-साथ अन्य फसलों की खेती करने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं। इसी दिशा में जिले के उद्यानिकी विभाग द्वारा किसानों को साग-सब्जियों की खेती के लिए प्रशिक्षण और मार्गदर्शन प्रदान किया जा रहा है। इसका उद्देश्य किसानों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना और उनकी आय में निरंतर वृद्धि सुनिश्चित करना है। जिला प्रशासन के निर्देशानुसार उद्यानिकी विभाग किसानों को आधुनिक तकनीक से खेती करने के लिए
प्रशिक्षित
कर रहा है। प्रशिक्षण में किसानों को उन्नत फसल उत्पादन, मिट्टी की गुणवत्ता, सिंचाई पद्धति, उर्वरक प्रबंधन और फसल संरक्षण जैसे विषयों पर मार्गदर्शन दिया जाता है। इस पहल से किसान सब्जी और मिर्च की खेती की ओर तेजी से बढ़ रहे हैं और स्थानीय स्तर पर उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार हो रहा है। इसी कड़ी में मनोरा विकासखण्ड के ग्राम केराकोना निवासी किसान श्री सायो ने उद्यानिकी विभाग से तकनीकी मार्गदर्शन प्राप्त कर मिर्च के पौधों का रोपण किया।


किसान सायो ने बताया कि उद्यानिकी विभाग द्वारा उन्हें मिर्च के महत्व, लाभ और बाजार मांग के विषय में पूरी जानकारी दी गई। उन्होंने स्वयं के साधन से अपने बाड़ी में मिर्च का पौध रोपण किया, जिससे उन्हें स्थानीय और आस-पास के बाजार में मौसम अनुसार अच्छी आमदनी होने की उम्मीद है। किसान सायो के पास कुल 3.606 हेक्टेयर भूमि है, जिसमें 0.3000 हेक्टेयर सिंचित क्षेत्र है। इस सिंचित क्षेत्र में उन्होंने मिर्च का पौध रोपण किया है। उद्यानिकी विभाग के मार्गदर्शन और तकनीकी प्रशिक्षण से किसान को बेहतर फसल उत्पादन और आर्थिक लाभ की दिशा में मदद मिल रही है। जिले में इस प्रकार की पहल से यह स्पष्ट होता है कि सरकारी प्रशिक्षण और तकनीकी मार्गदर्शन किसानों की आय बढ़ाने, रोजगार सृजन और कृषि क्षेत्र में नवाचार लाने में
महत्वपूर्ण
भूमिका निभा रहे हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि कृषि के साथ-साथ सब्जी और मिर्च की खेती से किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। उद्यानिकी विभाग ने यह भी कहा कि जिले में किसानों को नियमित रूप से प्रशिक्षण, सलाह और तकनीकी सहायता प्रदान की जाएगी ताकि वे उन्नत और लाभकारी फसल उत्पादन कर सकें। इस पहल से जशपुर के कृषि क्षेत्र में नई तकनीकों के माध्यम से किसान सशक्त और आत्मनिर्भर बनेंगे।
Tagsजशपुरमुख्यमंत्री विष्णुदेव सायकिसान सशक्तिकरणकृषिसब्जी खेतीमिर्च की खेतीउद्यानिकी विभागप्रशिक्षणतकनीकी मार्गदर्शनरोजगारआय वृद्धिउन्नत फसलमिट्टी प्रबंधनसिंचाईउर्वरकफसल संरक्षणमनोरा विकासखण्डग्राम केराकोनाकिसान सायोस्थानीय बाजारबाजार मांगफसल उत्पादनहेक्टेयरसिंचित क्षेत्रबाड़ीआर्थिक लाभग्रामीण क्षेत्रनवाचारतकनीकी सहायताप्रशिक्षण कार्यक्रमकृषि सुधाररोजगार सृजनकिसानों की आयसरकारी पहलकृषि तकनीकउन्नत खेतीकृषि प्रशिक्षणकृषि विकासकिसानों के लिए अवसरJashpurChief Minister Vishnudev SaiFarmer EmpowermentAgricultureVegetable FarmingChilli FarmingHorticulture DepartmentTrainingTechnical GuidanceEmploymentIncome EnhancementAdvanced CropSoil ManagementIrrigationFertilizerCrop ProtectionManora Development BlockVillage KerakonaKisan SayoLocal MarketMarket DemandCrop ProductionHectareIrrigated AreaBariEconomic BenefitsRural AreaInnovationTechnical AssistanceTraining ProgramAgricultural ReformsEmployment GenerationFarmers IncomeGovernment InitiativeAgricultural TechnologyAdvanced FarmingAgricultural TrainingAgricultural DevelopmentOpportunities for Farmersछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story