छत्तीसगढ़
सावन के पहले दिन फ्रिज में बना शिवलिंग, श्रद्धालुओं ने माना ‘बर्फानी बाबा’ का रूप
Shantanu Roy
13 July 2025 10:17 PM IST

x
छग
Dhamtari. धमतरी। सावन माह की शुरुआत के साथ छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से एक अद्भुत और आस्था से जुड़ी घटना सामने आई है। शहर के बनियापारा इलाके में रहने वाली पूजा फुटान के घर के फ्रिज में बर्फ से शिवलिंग के आकार का निर्माण हो गया। इस आकृति को देखकर न केवल परिवार भावविभोर हो गया, बल्कि श्रद्धालुओं की भीड़ भी दर्शन के लिए पहुंचने लगी है। लोग इसे "बर्फानी बाबा" का चमत्कार मान रहे हैं और अमरनाथ शिवलिंग का प्रतीक कह रहे हैं। पूजा फुटान के अनुसार, यह चमत्कार उस समय हुआ जब वह और उनके पति अरुण फुटान उज्जैन में भगवान महाकालेश्वर के दर्शन के लिए गए हुए थे। रविवार की सुबह जब पूजा ने फ्रिज खोला, तो उन्होंने देखा कि बर्फ जमकर शिवलिंग जैसी आकृति बना चुकी है। इस दृश्य को देखकर वे स्तब्ध रह गईं और तुरंत परिवार को बुलाया।
परिवार ने की पूजा, बच्चों ने लगाया तिलक
फ्रिज में शिवलिंग का आकार बनने के बाद पूरे परिवार ने इसे ईश्वर की कृपा मानते हुए विधिवत पूजा-अर्चना शुरू कर दी। बच्चों ने तिलक लगाया और बर्फानी बाबा से आशीर्वाद लिया। इसके बाद आसपास के लोगों को जब इस घटना की जानकारी मिली, तो श्रद्धालु भी घर पहुंचने लगे और दर्शन कर भगवान शिव के जयकारे लगाए।
अमरनाथ जैसे दर्शन का अनुभव
पूजा फुटान का कहना है कि सावन के इस पवित्र महीने में ऐसा चमत्कारी दर्शन होना उनके लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा, "जहां लोग अमरनाथ के बर्फानी बाबा के दर्शन के लिए कठिन यात्रा करते हैं, वहीं हमें घर में ही यह आशीर्वाद मिल गया। यह शिव की कृपा ही है।" परिवार अब इसे ईश्वरीय संकेत मान रहा है और पूरे सावन मास में प्रतिदिन आरती और पूजा करने का निर्णय लिया है। जैसे-जैसे यह खबर सोशल मीडिया और मुंहजबानी लोगों तक पहुंच रही है, श्रद्धालु बनियापारा स्थित पूजा फुटान के घर दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। लोग इसे चमत्कारिक घटना मानते हुए भगवान शिव का विशेष रूप देख रहे हैं और भावुक होकर प्रार्थना कर रहे हैं। इस अद्भुत घटना ने सावन के पहले ही दिन लोगों की श्रद्धा को और गहरा कर दिया है। भक्तजन इसे शिव की साक्षात उपस्थिति मानकर घर को एक छोटा 'अमरनाथ' कहने लगे हैं।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरChhattisgarh news in hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindi news todayChhattisgarh HindiNews Hindi news ChhattisgarhChhattisgarh Hindi newsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





