छत्तीसगढ़

बहू की शिकायत पर रिटायर अफसर के खिलाफ केस दर्ज, इन्हे भी पुलिस ने बनाया आरोपी

Nilmani Pal
30 Dec 2022 3:39 AM GMT
बहू की शिकायत पर रिटायर अफसर के खिलाफ केस दर्ज, इन्हे भी पुलिस ने बनाया आरोपी
x

भिलाई। बीएसपी में चीफ जनरल मैनेजर रहे यूसी झा के खिलाफ मुंगेर बिहार में दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज हुआ है। झा पिछले दिनों बीएसपी से सेवानिवृत्त हो चुके हैं। उनके खिलाफ उनकी बहू प्राची मिश्रा ने मुंगेर में दहेज प्रताड़ना को लेकर शिकायत की थी। मामले में प्राची ने अपने पति अनुराग, सास आभा, बुआ सास शशि किरण और मौसी सास संगीता को भी आरोपी बनाया है। उनके विरुद्ध धारा 498 क के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। मामले में यूसी झा और उनकी पत्नी आभा ने अग्रिम जमानत की याचिका दायर की थी। मुंगेर के जिला कोर्ट से उन्हें जमानत भी मिल गई। उनके तरफ से मामले में अधिवक्ता वीरेंद्र मिश्रा ने पैरवी की।

प्रकरण के मुताबिक उदयाचल किशोर झा मुख्य रूप से चेरिया-बरियापुर बेगूसराय के रहने वाले हैं। वे नौकरी लगने के बाद से भिलाई में निवासरत हैं। जीवनसाथी डॉट कॉम के जरिए उनके बेटे अनुराग और प्राची की शादी तय हुई। 14 जुलाई 2018 को एनसीआर दिल्ली में सगाई हुई।

वहीं 8 जुलाई 2019 को हरिद्वार में शादी हुई। प्रार्थिया का आरोप है कि शादी के बाद उसे पता चला कि उसका पति नपुंसक है। इसके बाद उसने शिकायत दर्ज कराई। उसने कहा कि शादी पर 15 लाख रुपए खर्च हुए। उपहार स्वरूप 21 लाख नकद और अन्य जेवरात मिले। बहरहाल पुलिस की जांच जारी है।

Next Story