छत्तीसगढ़
दुर्ग-रायपुर मार्ग में ऑयल टैंकर हादसे का शिकार, जाम से परेशान हुए लोग
Nil dhankar
27 Sept 2024 9:40 AM IST

x
छग
भिलाई bhilai। दुर्ग से रायपुर जाने वाली सड़क पर देर रात ऑयल टैंकर का टायर फट गया, जिससे टैंकर सड़क पर पलट गया। टैंकर पलटने के बाद चालक मौके से फरार हो गया। हादसे के बाद सड़क पर वाहनों की लंबी लाइन लग गई है। घटना चरौदा रेल नगर के पास की है। durg news
हादसे की जानकारी मिलते ही भिलाई 3 पुलिस मौके पर पहुंची। हादसे के बाद सड़क पर तेल बहने लगा। पुलिस ने सर्विस लेन से वाहनों को रायपुर भेजा। चार पहिया और बड़े वाहनों को भेजा गया।
बताया जा रहा है कि हादसे के बाद करीब 1-2 घंटे तक लोगों को जाम से जूझना पड़ा। दुर्ग से रायपुर आने-जाने वाले वाहन लंबे जाम में फंसे रहे। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने रूट को खुलवाया।
Next Story





