छत्तीसगढ़

संसदीय राजभाषा समिति के पदाधिकारियों ने रायपुर में सांसद बृजमोहन अग्रवाल से की सौजन्य भेंट

Shantanu Roy
30 Dec 2025 8:18 PM IST
संसदीय राजभाषा समिति के पदाधिकारियों ने रायपुर में सांसद बृजमोहन अग्रवाल से की सौजन्य भेंट
x
छग
Raipur. रायपुर। छत्तीसगढ़ अध्ययन दौरे पर रायपुर पहुँची संसदीय राजभाषा समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों ने वरिष्ठ भाजपा नेता और सांसद बृजमोहन अग्रवाल से सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर समिति के उपाध्यक्ष सांसद भर्तृहरि महताब, संयोजक सांसद (प्रयागराज) उज्जवल रमन सिंह, सदस्य सांसद (मेहसाणा) हरिभाई पटेल, सांसद (इंदौर) शंकर लालवानी, सांसद (गंगानगर) कुलदीप इंदौरा, सांसद (संभल, उत्तर प्रदेश) जियाउर रहमान एवं राज्यसभा सांसद (महाराष्ट्र) अनिल सुखदेव राव बौंडे भी उपस्थित थे। इस मुलाकात के दौरान राजभाषा हिंदी के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।

उपस्थित सांसदों और पदाधिकारियों ने प्रशासनिक प्रक्रियाओं में सरलता लाने, सरकारी दस्तावेजों और सेवाओं में हिंदी के उपयोग को बढ़ावा देने तथा राजभाषा के माध्यम से राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने के उपायों पर सार्थक संवाद किया। सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि राजभाषा हिंदी को सरकारी कार्यालयों और सार्वजनिक सेवाओं में प्रभावी ढंग से लागू करना न केवल प्रशासनिक कार्य को सरल बनाता है, बल्कि देशभक्ति और सामाजिक एकता को भी प्रोत्साहित करता है। उन्होंने समिति के पदाधिकारियों के प्रयासों की सराहना की और राज्य में हिंदी के सशक्तिकरण के लिए सहयोग का आश्वासन दिया। इस अवसर पर संसदीय समिति के सदस्य और वरिष्ठ अधिकारी हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार, प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रमों पर भी विचार-विमर्श किया। यह दौरा छत्तीसगढ़ में हिंदी के व्यापक उपयोग और प्रशासनिक कार्यों में राजभाषा के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
Tagsसंसदीय राजभाषा समितिरायपुर समाचारबृजमोहन अग्रवालहिंदी राजभाषाप्रशासनिक सरलताराष्ट्रीय एकतासमिति सदस्यहिंदी प्रचार-प्रसारछत्तीसगढ़ दौराParliamentary Official Language CommitteeRaipur NewsBrijmohan AgarwalHindi Official LanguageAdministrative SimplicityNational UnityCommittee MemberHindi PromotionChhattisgarh Tourछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story