छत्तीसगढ़

CG BREAKING: नकली नोटों का बड़ा खुलासा, पति-पत्नी गिरफ्तार

Shantanu Roy
30 Dec 2025 8:02 PM IST
CG BREAKING: नकली नोटों का बड़ा खुलासा, पति-पत्नी गिरफ्तार
x
छग
Durg. दुर्ग। जिले के रानीतराई साप्ताहिक बाजार में नकली नोट चलाने का गंभीर मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नकली नोट चलाने वाले आरोपी अरूण कुमार तुरंग और उसकी पत्नी राखी तुरंग को हिरासत में ले लिया है। आरोपियों के पास से 500, 200 और 100 रुपये के कुल 1 लाख 70 हजार 500 रुपये के नकली नोट, साथ ही कलर फोटो कॉपी प्रिंटर और कागज बरामद किए गए हैं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 29 दिसंबर 2025 को थाना रानीतराई क्षेत्र के साप्ताहिक बाजार में व्यापारियों द्वारा
नकली नोट
चलने की सूचना दी गई थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। जांच के दौरान सब्जी विक्रेता तुलेश्वर सोनकर ने शिकायत दर्ज कराई कि एक पुरुष और महिला ने उससे 60 रुपये का सामान खरीदा और 500 रुपये का नोट दिया। बाद में बाजार में नकली नोट चलने की चर्चा होने पर जब उसने नोट की जांच की तो वह जाली निकला।



जांच में सामने आया कि आरोपी दंपति ने न केवल तुलेश्वर सोनकर बल्कि रानीतराई बाजार के कई अन्य व्यापारियों- भावेश देवागंन, आदोराम बेलवाकुदा, दीपक साहू, संतोष देवागंन, शीतल यादव, चंद्रिका बाई, रोहित सोनकर और भूपेंद्र पटेल को भी नकली नोट देकर सामान खरीदा था। इसके अलावा आरोपी पहले पाटन
साप्ताहिक बाजार
में भी नकली नोट चला चुके थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों को मौके से हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी अरूण कुमार तुरंग ने स्वीकार किया कि उसने ऑनलाइन माध्यम से कलर प्रिंटर, फोटो कॉपी मशीन और कागज मंगवाकर घर पर ही नकली नोटों की छपाई की थी। उसने बताया कि 500 रुपये के असली नोट की फोटो कॉपी कर नकली नोट तैयार किए जाते थे, जिन्हें काटकर बाजारों में चलाया जाता था।

आरोपी के बताए अनुसार, वह रानीतराई बाजार में करीब 5200 रुपये के नकली नोट लेकर पहुंचा था। पुलिस ने आरोपी के निवास ग्राम सोनपैरी, मुजगहन, जिला रायपुर में विधिवत तलाशी ली। तलाशी के दौरान वहां से 1 लाख 65 हजार 300 रुपये के नकली नोट, कलर फोटो कॉपी मशीन और कागज बरामद किए गए। मौके से जब्त 5200 रुपये को जोड़कर कुल 1 लाख 70 हजार 500 रुपये के नकली नोट जब्त किए गए हैं। इस मामले में थाना रानीतराई में अपराध क्रमांक 123/2025 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 178, 179, 180, 181 एवं 3(5) के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर आगे की पूछताछ और जांच शुरू कर दी है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस नकली नोट गिरोह में कोई और व्यक्ति तो शामिल नहीं है। पुलिस अधिकारियों ने व्यापारियों से अपील की है कि वे लेन-देन के दौरान नोटों की सावधानीपूर्वक जांच करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना पुलिस को दें। इस कार्रवाई से बाजारों में नकली नोटों के बढ़ते खतरे पर अंकुश लगने की उम्मीद जताई जा रही है।
Tagsरानीतराई साप्ताहिक बाजारनकली नोट मामलापति पत्नी गिरफ्तारजाली नोट बरामददुर्ग पुलिस500 रुपये नकली नोटफोटो कॉपी मशीन से छपाईपाटन बाजारअपराध 123/2025भारतीय न्याय संहिताRanitarai weekly marketfake note casehusband and wife arrestedfake notes recoveredDurg policeRs 500 fake noteprinted on photocopy machinePatan marketcrime 123/2025Indian Penal Codeछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story