छत्तीसगढ़

राज्यपाल डेका से अखिल भारतीय गोंड़वाना गोंड़ महासभा के पदाधिकारियों ने की भेंट

Nil dhankar
8 Jun 2026 3:05 PM IST
राज्यपाल डेका से अखिल भारतीय गोंड़वाना गोंड़ महासभा के पदाधिकारियों ने की भेंट
x

रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका से आज यहां लोकभवन में अखिल भारतीय गोंड़वाना गोंड़ महासभा के राष्ट्रीय सचिव आर.एन. ध्रुव के नेतृत्व में समाज के प्रतिनिधियों ने सौजन्य भेंट की। उन्होंने ग्राम गोड़ खपरी जिला धमतरी में ग्रामीणों केे श्रम दान से निर्मित सिंचाई परियोजना के 50 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित गोल्डन जुबली कार्यक्रम मेें बतौर मुख्य अतिथि राज्यपाल को आमंत्रित किया। इस अवसर पर एस. पी ध्रुव ,नारायण ध्रुव और रामनरेश भी उपस्थित थे।

राज्यपाल डेका से छत्तीसगढ़ कायाकिंग-कैनोइंग एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने भेंट की

राज्यपाल रमेन डेका से आज यहां लोकभवन में छत्तीसगढ़ कायाकिंग-कैनोइंग एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने भेंट कर सेंध लेक नवा रायपुर में 9 एवं 10 जून 2026 को आयोजित होने वाले अस्मिता जोनल लीग प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि राज्यपाल को आमंत्रित किया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ कायाकिंग-कैनोइंग एसोसिएशन के सहसचिव प्रशांत सिंह रधुवंशी एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Next Story