छत्तीसगढ़

गरीब होनहार स्टूडेंट्स को सरकारी योजना का लाभ दिलाने में अफसर गंभीर नहीं

Nil dhankar
29 March 2026 12:26 PM IST
गरीब होनहार स्टूडेंट्स को सरकारी योजना का लाभ दिलाने में अफसर गंभीर नहीं
x

रायपुर। गरीब होनहार स्टूडेंट्स को सरकारी योजना का लाभ दिलाने में अफसर गंभीर नजर नहीं आ रहे है, जबकि शासन द्वारा कई ऐसी योजना लागू की गई है, जिससे गरीब होनहार स्टूडेंट्स को समय पर उसका लाभ मिल सके और जो राशि का उपयोग कर पाए. आगे अपनी भविष्य गढ़ने में कामयाब रहे. लेकिन संबंधित विभाग के अफसर इन योजनाओं का लाभ दिलाने में सुस्ती दिखा रहे है।

अधिकारियों की गंभीरता की कमी के कारण कई योग्य छात्रों को स्कॉलरशिप और वित्तीय मदद नहीं मिल रही है। छात्रों और उनके परिवारों का कहना है कि समय पर आवेदन होने के बावजूद राशि का भुगतान नहीं हुआ। प्रभावित छात्र निराश हैं। कई छात्र अपनी पढ़ाई जारी रखने में कठिनाई महसूस कर रहे हैं और उनका मानना है कि अधिकारियों की सक्रियता जरूरी है।

उदासीन अफसरों की वजह से जिला श्रम विभाग में कामकाज ठप है, एक डिजिटल हस्ताक्षर करने में 4 महीने लगा रहे है, फाइल आगे बढ़ ही नहीं पा रही है।

Next Story