छत्तीसगढ़

इंद्रावती भवन को सेलिब्रेशन क्लब बनाने पर तुले अधिकारी-कर्मचारी

Nil dhankar
4 Aug 2025 11:38 AM IST
इंद्रावती भवन को सेलिब्रेशन क्लब बनाने पर तुले अधिकारी-कर्मचारी
x

हर रोज लंच से एक घंटा पहले और एक घंटे बाद तक चलता है विदाई और स्वागत समारोह

मंत्रालय के शासकीय भवन का पार्टी के

उपयोग हेतु चीफ सेकेट्री या संबंधित अधिकारी से अनुमति ली गई थी क्या...

सहयोगी साथी इमानदार साथी के फेयरवेल

पार्टी में कहां से पैसा लाए

सच्चाई जांच के उपरांत आने की

संभावना फेयरवेल पार्टी के लिए अनुमति देने के प्रावधान क्या है...

शासकीय कार्यालय में कार्यालयीन समय में सभी कर्मचारियों को इस तरह की सुविधा मिलेगी क्या...

भारी भरकम तामझाम फ्लैक्स बैलून

लगाकर विदाई पार्टी में क्या जताना चाह रहे थे ईमानदार अधिकारी

रायपुर (जसेरि)। सरकार ने काम काज में पारदर्शिता लाने के लिए डीकेएस से मंत्रालय को नया रायपुर ले जाने का मकसद यही था कि सरकारी कामकाज में किसी प्रकार बाधा उत्पन्न न हो। लेकिन लगता है सरकार की सोच नया रायपुर में कारगर सिद्ध नहीं हो पाई । इंद्रावती भवन के हर फ्लोर में वही सिलसिला बदस्तूर जारी है। कामकाज को प्रभावित करने वाले फेयरवेल पार्टी इंद्रावती भवन के कामकाज का हिस्सा बन चुका है। जिससे सरकारी कामकाज का हर रोज 2घंटे का नुकसान हो रहा है। इंद्रावती भवन में होने वाले फेयरवेल पार्टी में लाखों रुपए फूंके जाते हैं औऱ मंहगे गिफ्ट भेंट करने की नई परंपरा की शुरूआत हो गई है। इसी तरह का एक नया मामला देखने को मिला जहां रिटार्यडमेंट पर अधिकारी द्वारा फेयरवेल पार्टी का आयोजन अधिकारियों के सहयोगी कर्मचारियों द्वारा दिया गया।

शासकीय इंद्रावती भवन के तीसरी मंजिल के हॉल में दोपहर में शासकीय समय में फेयरवेल प्राइवेट पार्टी होती है। शासकीय भवन को फेयरवेल के लिए जांच का विषय है किसकी अनुमति से उपयोग में लिया गया ? सवाल यह उठता है कि शासकीय भवन की साज सज्जा थीम और इवेंट बेस्ड किसकी अनुमति से हुई ? जगह जगह सुनील शर्मा के फ्लेक्स किसने लगाए ? तोहफे में सूट के कपड़े घडिय़ां किसने-किसने दीं 300 लोगों का खाना का खर्चा कहां से किया जाएगा ? ये सब जांच का विषय है। और इस महंगी पार्टी की चर्चा मंत्रालय के गलियारों में फैली है। जांच के उपरांत ही सभी सच्चाई सामने आएगी। छत्तीसगढ़ की जनता की पैसों की बर्बादी किस तरह से हो रही है इसका अंदाजा लगाना मुश्किल है। जनता के सरोकार के लिए इस खबर को लगाना भी जरूरी है।

आम तौर पर अधिकारी कर्मचारी शाम 5 बजे के बाद अपने पैसों से चाय काफी पार्टी फेयरवेल में देते हैं। यहां दोपहर का लंच किसकी अनुमति से चला और 2 घंटे तक का शासकीय समय कैसे नष्ट हुआ ? 31 जुलाई 2025 की दोपहर सुनील शर्मा की फेयरवेल में जब इंद्रावती भवन का जमकर दुरुपयोग हुआ ।

Next Story
null