छत्तीसगढ़

बाबा सत्यनारायण के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी, युवक की गिरफ्तारी की मांग

Nilmani Pal
30 Jan 2026 2:48 PM IST
बाबा सत्यनारायण के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी, युवक की गिरफ्तारी की मांग
x

रायगढ़। बाबा सत्यनारायण के खिलाफ एक युवक ने आपत्तिजनक टिप्पणी की। जिसके बाद मामले ने तुल पकड़ा और साहू समाज ने SSP को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की। जहां मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है।

मिली जानकारी के मुताबिक सोशल मीडिया में कोरबा क्षेत्र के रहने वाले एक युवक ने कोसमनारा स्थित बाबा सत्यनारायण के खिलाफ आपत्तिजनक और भड़काऊ शब्दो का प्रयोग किया था। जिससे साहू समाज में काफी नारागजी थी। ऐसे में गुरूवार को साहू समाज के काफी संख्या में लोगों ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर SSP को मामले से अवगत कराया। साथ ही जल्द ही इस पर जांच कर कार्रवाई की मांग की। जहां मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 299-BNS, 353-BNS के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई और रात में ही आरोपी की धड़पकड़ के लिए पुलिस टीम को रवाना किया गया।

इस संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने बताया कि बाबा सत्यनारायण के संबंध में एक आरोपी के द्वारा बहुत ही अभद्र टिप्पणी सोशल मीडिया में की थी। पुलिस द्वारा इस मामले में तत्काल FIR दर्ज किया गया। इसके बाद टीम को रवाना किया गया और कोरबा पुलिस के सहयोग से आरोपी को पकड़ लिया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में जेल भेजा जा रहा है।

Next Story
null