छत्तीसगढ़

नर्स सस्पेंड, दोनों के व्यवहार से परेशान थे मरीज

Nilmani Pal
27 July 2024 2:25 PM IST
नर्स सस्पेंड, दोनों के व्यवहार से परेशान थे मरीज
x
छग

अंबिकापुर ambikapur news । छात्रवासी बच्चों के उपचार के लिए अस्पताल पहुंची अधीक्षिका के साथ दुर्व्यवहार के आरोप पर बलरामपुर कलेक्टर आर एक्का ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजपुर में पदस्थ स्टाफ नर्स आंचल सिंह व रजनी तिर्की को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। दोनों नर्सों का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद कलेक्टर ने यह कार्रवाई की है।

chhattisgarh news बता दें कि बलरामपुर जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजपुर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक स्टाफ नर्स मरीजों पर गुस्सा होती नजर आ रही है। इतना ही नहीं हास्टल के बच्चों को सुबह अस्पताल लाकर उपचार कराने बोला जाता है। मामले में राजपुर के विकासखंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. रामप्रसाद द्वारा संबंधित नर्सिंग स्टाफ को नोटिस जारी किया है। chhattisgarh

Next Story