छत्तीसगढ़

नर्स ने की खर्चापानी की डिमांड, रिश्वत लेते वीडियो वायरल

Nilmani Pal
25 Feb 2026 4:51 PM IST
नर्स ने की खर्चापानी की डिमांड, रिश्वत लेते वीडियो वायरल
x

बिलासपुर। बिलासपुर जिला अस्पताल से जुड़ा एक विवादित वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक महिला कर्मचारी पर डिलीवरी के बाद परिजनों से “खर्चापानी” के नाम पर पैसे मांगने का आरोप लगाया जा रहा है।

परिजनों का आरोप है कि प्रसव के बाद स्टाफ नर्स ने उनसे पैसों की मांग की। वायरल वीडियो में कथित रूप से महिला कर्मचारी पैसे मांगते हुए दिखाई दे रही है जिसके बाद स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। मामले के सामने आने के बाद अस्पताल प्रबंधन और स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर चर्चा तेज हो गई है। हालांकि वीडियो की सत्यता और पूरे घटनाक्रम की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

इस खबर पर लगातार अपडेट जारी है। सही और सटीक खबरों के लिए बने रहिए jantaserishta . com पर।

Next Story
null