छत्तीसगढ़

आज और कल वीआईपी रोड के क्लब-फार्महाउस में नंगी पार्टी

Nil dhankar
20 Sept 2025 11:51 AM IST
आज और कल वीआईपी रोड के क्लब-फार्महाउस में नंगी पार्टी
x

रायपुर रेंज में 381 ठिकानों पर छापेमारी, 200 से ज्यादा गिरफ्तार

ड्रग सिंडिकेट के खुलासे के बाद नशा के सौदागरों के खिलाफ पुलिस चला रही निश्चय अभियान

नाड़ा पैजामा छाप नेताओं के संगक्षण में खुलेआम शनिवार और रविवार को डांस् पार्टी के नाम पर नंगी पार्टी

पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई के बाद भी इवेंट मैनेजरों ने नंगी पार्टी के लिए निकाल लिया है सकरी गली,

नंगी पार्टी में मेहमान नवाजी का मौका देकर इस लम्हे को कमाई के रूप में बदलने के लिए उतारू इवेंट मैनेजर

रायपुर। रेंज पुलिस ने शुक्रवार को नशे के अवैध कारोबार, शराब तस्करी और हथियारबंद असामाजिक तत्वों के खिलाफ एक साथ बड़ी कार्रवाई की। आईजी रायपुर रेंज अमरेश मिश्रा के निर्देश पर पांचों जिलों रायपुर, महासमुंद, बलौदाबाजार-भाटापारा, धमतरी और गरियाबंद में तडक़े पुलिस की 142 टीमों ने दबिश दी। करीब 800 पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों की इस संयुक्त कार्रवाई में 381 से ज्यादा स्थानों पर छापे मारे गए। इस दौरान पुलिस ने 33 एनडीपीएस प्रकरणों में 35 आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनके पास से 72.420 किलो गांजा और 600 ग्राम अफीम जब्त की। इसके अलावा 50 ट्रामाडोल कैप्सूल और 20 टैबलेट भी जब्त किए गए। आबकारी की कार्रवाई में पांचों जिलों से 98 प्रकरण दर्ज हुए और 98 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने रायपुर से 929 लीटर, महासमुंद से 280 लीटर, बलौदाबाजार से 215 लीटर, धमतरी से 17 लीटर और गरियाबंद से 283 लीटर शराब जब्त की।

कुल मिलाकर 1,724 लीटर से अधिक अवैध शराब पकड़ी गई। इसी तरह आर्म्स एक्ट में 12 प्रकरण दर्ज कर 12 हथियार जब्त किए गए। फरार आरोपियों के खिलाफ 20 गिरफ्तारी वारंट और 25 स्थायी वारंट तामिल किए गए। इसके साथ ही 82 प्रतिबंधात्मक प्रकरण दर्ज हुए, सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने के 4 प्रकरण, सट्टे के 2 मामले पकड़े गए जिनमें 1,100 रुपए जब्त किए गए। 91 संदिग्धों की जांच-पड़ताल और आरोपी परेड कराई गई।

रायपुर में 25 टीम ने 30 स्थानों में दी दबिश, 106 भेजे गए जेल: जिले में शुक्रवार तडक़े सुबह 4 बजे से ही पुलिस की दबिश शुरू हो गई थी। एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देशन में 25 से अधिक पुलिस टीमें गठित की गई। पिछली बार की तरह ही, इस बार भी एक दिन पहले सभी पुलिसकर्मियों की बैठक ली गई। रणनीति के तहत संदिग्धों के घरों के आसपास रेकी की गई। इसके बाद एक साथ 30 स्थानों पर टीमों ने दबिश दी। इस दौरान पुलिस ने 14 आरोपियों को नशे का सामान बेचते पकड़ा। उनके पास से 600 ग्राम अफीम और 24.070 किलो गांजा जब्त किया गया। 22 आरोपियों को अवैध शराब बेचते गिरफ्तार किया गया, उनसे 614 पौवा शराब और 1,750 रुपए नकद बरामद हुए। इसी क्रम में 8 आरोपियों को धारदार हथियारों के साथ पकड़ा गया। पुलिस ने रायपुर जिले में 12 स्थायी और गिरफ्तारी वारंट तामिल किए और 50 लोगों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की। रायपुर जिले की इस विशेष कार्रवाई में अकेले 106 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि निश्चय अभियान आगे भी जारी रहेगा।

जिला-वार कार्यवाही

९ रायपुर : 9 एनडीपीएस (24.070 किग्रा गांजा, 600 ग्राम अफीम), 22 आबकारी (929 लीटर), 8 आर्म्स, 12 वारंट, 50 प्रतिबंधात्मक, 2 सट्टा प्रकरण (?1100 जब्ती)।

९ महासमुंद : 11 एनडीपीएस (25.650 किग्रा गांजा, 24 कैप्सूल), 28 आबकारी (280 लीटर), 20 वारंट, 15 प्रतिबंधात्मक।

९बलौदाबाजार-भाटापारा : 4 एनडीपीएस (15.480 किग्रा गांजा, 26 कैप्सूल, 20 टैबलेट), 15 आबकारी (215 लीटर), 2 आर्म्स, 10 स्थायी वारंट, 21 प्रतिबंधात्मक।

९ धमतरी : 4 एनडीपीएस (770 ग्राम गांजा), 3 आबकारी (17 लीटर), 2 आर्म्स, 2 गिरफ्तारी वारंट, 91 संदिग्धों की जांच।

९ गरियाबंद : 5 एनडीपीएस (6.450 किग्रा गांजा), 30 आबकारी (283 लीटर), 1 स्थायी वारंट।

आपरेशन निश्चय की ताबड़तोड़ कार्रवाई के बाद भी शहर में नंगी पार्टी में मेहमान नवाजी का मौका देकर इस लम्हे को कमाई के रूप में बदलने के लिए बहरूिपए इवेंट मैनेजर उतारू है। पुलिस की सक्रियता और जाबाजी के बाद भी रसूखदारों के शौक में कोई कमी नजर नहीं आ रही है। आज यानी शनिवार और रविवार को को वीआईपी रोड के फार्महाउस, क्लब और सभी होटलें हसीन अप्सराओं की मौजूदगी से गुलजार होगी। देश -विदेश की हसीनाओं का सटर्डे-संडे स्पेशल पार्टी और इवेंट के नाम पर रात में हसिनाएं अपना जलवा बिखेरेंगी । पुलिस सारे अवैध कारोबार को जड़ से उखाड़ फेंकने जद्दोजहद कर रही है, वहीं शहर के तथाकथित नव धनाड्य और रसइजादे पुलिस की आंखों में धूल झोंकने के लिए किसी भी इवेंट को नया नाम देकर रंगीनियत की नुमाइश करने के लिए गोपनीय तरीके से कास मेहमानों को इस नंगी पार्टी में मेहमान नवाजी के मौका देकर इस लम्हे को कमाई के रूप में बदलने के लिए उतारू है। कुछ दलाल टाइप के इवेंट मैनजेरों ने होटल को दो दिनों के लिए किराए पर उठा लिया है। आज और कल उनके ही मेहमान इस आयोजन में चार चांद लगाएंगे और हसिनाओं के साथ रंगीनियत के रंगीन रातों में दो दिन युवा खुलकर डूब जाएंगे।

पुराने जेल मुख्यालय से भागा एनडीपीएस का सजायाफ्ता कैदी फरार, पांच हजार का इनाम घोषित

राजधानी रायपुर से एक बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। यहां पुराना जेल मुख्यालय में मरम्मत कार्य के दौरान एनडीपीएस एक्ट के तहत सजायाफ्ता कैदी चंद्रवीर उर्फ पिंटू पुलिस और जेल प्रहरी को चकमा देकर फरार हो गया। फरार होने वाले कैदी पर पहले से ही 15-15 साल का सश्रम कारावास और 3 लाख रुपये का जुर्माना कोर्ट द्वारा लगाया गया था। पुलिस ने आरोपी को पकड़वाने या सूचना देने वालों के लिए 5 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की है। फरार कैदी की पहचान चंद्रवीर उर्फ पिंटू (उम्र 32 वर्ष), पिता – दीवान सिंह, निवासी – पटटी चुहरा, सोनई, अलीगढ़ भंदुरी, थाना सोनई, जिला मथुरा (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। वह रायपुर के विशेष न्यायाधीश एनडीपीएस एक्ट न्यायालय में दर्ज प्रकरण क्रमांक 36/2021 में दोषी ठहराया गया था। कोर्ट ने 25 जुलाई 2024 को दिए अपने फैसले में चंद्रवीर उर्फ पिंटू को धारा 20(ड्ढ)(द्बद्ब)(ष्ट), 29 हृष्ठक्कस् ्रष्ह्ल के तहत दोषी पाया था और क्रमश: 15-15 साल का सश्रम कारावास और 3 लाख रुपये का जुर्माना लगाया था। जुर्माना न देने पर उसे 6 साल अतिरिक्त सजा भुगतनी थी। 21 अगस्त 2025 को रायपुर के पुराना जेल मुख्यालय में मरम्मत कार्य चल रहा था। इस काम के लिए जेल से 5 दंडित कैदियों को प्रहरी मनीष राजवाड़े की निगरानी में भेजा गया था। सभी कैदी मजदूरी के तौर पर मरम्मत कार्य कर रहे थे। इसी दौरान दोपहर लगभग 1.30 से 2.00 बजे के बीच चंद्रवीर ने मौके का फायदा उठाकर प्रहरी और अन्य कैदियों को चकमा दिया और जेल मुख्यालय के पीछे के हिस्से से फरार हो गया।

सिटी सेंटर मॉल के पास पकड़ाया अफीम सप्लायर

राजधानी में पुलिस ने शुक्रवार को एक अफीम तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी युवक अफीम की सप्लाई करने पहुंचा हुआ था। जिसके पास से 600 ग्राम अफीम जब्त किया गया है। मामला देवेंद्र नगर थाना क्षेत्र का है। दरअसल, पुलिस को सूचना मिली थी कि देवेंद्र नगर इलाके में एक युवक अफीम सप्लाई करने आया है। टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ा। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम अभिषेक बंछोर बताया। जो कि दुर्ग का रहने वाला है।प्रारंभिक जांच में यह भी पता चला कि आरोपी विधानसभा थाना क्षेत्र के सेमरिया इलाके में किराए का मकान लेकर रहता है। पुलिस को शक है कि वह लंबे समय से शहर में नशे की खेप सप्लाई कर रहा था। देवेंद्र नगर पुलिस के जांच अधिकारी पता लगा रहे है कि आरोपी अफीम कहां से लाता था? आरोपी की सप्लाई चेन में कौन-कौन शामिल हैं। देवेंद्र नगर पुलिस के अलावा तेलीबांधा पुलिस ने भी एक संदेही को रूष्ठरू्र बेचने के आरोप में पकड़ा है। आरोपी से पूछताछ पुलिस अधिकारी कर रहे हैं। संदेही प्राइवेट ट्रेवल्स में कंडक्टरी का काम करता है। आरोपी सरायपाली से नशीली सामग्री लाकर बेचा करता था। पुलिस ने गुरुवार की रात को संदेही को पूछताछ के लिए उठाया है।नशीली सामग्री बेचने वाले आरोपियों पर रायपुर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर बनी टीम ने अलग-अलग थाना क्षेत्र में 18 से ज्यादा कार्रवाई करके 44 से ज्यादा आरोपियों को पकड़ा है। इन आरोपियों से पुलिस ने करोड़ों की ड्रग्स, गाड़ी और कीमती सामान बरामद किया है। आरोपियों के सिंडिकेट में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश स्पेशल टीम कर रही है।

Next Story
null